{"_id":"62af96b5cac42a5e4c22a68f","slug":"jharkhand-schools-shut-on-monday-amid-bandh-call-over-agnipath","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand schools shut: अग्निपथ योजना को लेकर बंद के आह्वान के बीच राज्य में आज सभी स्कूल बंद , 9वीं और 11वीं की परीक्षा भी स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand schools shut: अग्निपथ योजना को लेकर बंद के आह्वान के बीच राज्य में आज सभी स्कूल बंद , 9वीं और 11वीं की परीक्षा भी स्थगित
Mon, 20 Jun 2022 10:45 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रांची।
पीटीआई, रांची।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:45 AM IST
सार
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने रविवार को कहा कि कुछ संगठनों द्वारा आहूत बंद के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन
रांची में अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन।
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर आहूत बंद के मद्देनजर झारखंड में स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कक्षा 9वीं और 11वीं की चल रही परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने रविवार को कहा, "कुछ संगठनों द्वारा आहूत बंद के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "हम नहीं चाहते कि स्कूली छात्रों, खासकर बस से यात्रा करने वाले छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े। हमने बिहार में देखा है कि बस में आग लगने के कारण छात्रों को मजबूरन बस से नीचे उतरना पड़ा था।" उन्होंने कहा कि स्थगित परीक्षाओं की नई तारीखों की जल्द ही घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि अखिल भारतीय छात्र महासंघ (एआईएसएफ) ने अग्निपथ योजना के विरोध में रविवार को झारखंड बंद का आह्वान किया था, हालांकि, इसे लेकर लोगों में कम उत्साह दिखा।
विज्ञापन