फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ranchi-durand-cup-2026-free-ticket-hemant-soren-birsa-munda-stadium-security-guidelines

Jharkhand: 26 जुलाई से होगा डूरंड कप का आगाज, फ्री में देख सकेंगे मैच; स्टेडियम के अंदर इन चीजों पर रहेगा बैन

Tue, 21 Jul 2026 07:00 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 21 Jul 2026 07:00 PM IST
सार

Durand Cup 2026: झारखंड की राजधानी रांची पहली बार 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी करेगी। टूर्नामेंट का आगाज 26 जुलाई से होगा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे। राज्य सरकार ने दर्शकों के लिए मुफ्त टिकट की व्यवस्था की है। साथ ही स्टेडियम में सुरक्षा के मद्देनजर कई वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।
 

विज्ञापन
ranchi-durand-cup-2026-free-ticket-hemant-soren-birsa-munda-stadium-security-guidelines
26 जुलाई से होगा डूरंड कप का आगाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रांची पहली बार एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण की मेजबानी करने जा रही है। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। 26 जुलाई से प्रतियोगिता का आगाज़ होगा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे। खेल निदेशालय ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


फ्री टिकट के साथ देख सकेंगे मैच
राज्य सरकार ने दर्शकों के लिए निशुल्क टिकट की व्यवस्था की है। 22 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक टिकटों का वितरण किया जाएगा। टिकट सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्टेडियम परिसर में मिलेंगे। एक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट दिए जाएंगे। इसके लिए गेट नंबर 11 से 13 के बीच 10 काउंटर और गेट नंबर 23 के पास दो अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


समय से पहले पहुंचने की अपील
प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे मैच शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले स्टेडियम पहुंचें। सुरक्षा जांच के कारण देर से आने वाले लोगों को प्रवेश में परेशानी हो सकती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 टीमें, पांच शहर और ऐतिहासिक मुकाबले
वर्ष 1888 में शुरू हुआ डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है। इसके 135वें संस्करण में 24 टीमें पांच मेजबान शहरों में खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। प्रतियोगिता में इंडियन सुपर लीग, आई-लीग के क्लबों के अलावा भारतीय सशस्त्र बलों और विदेशी सैन्य टीमों की भी भागीदारी रहेगी।


यह भी पढ़ें: जंगलों को लेकर CM सोरेन का बड़ा प्लान! एक क्लिक में दिखेंगे सभी वन, पेड़ लगाने पर मिलेगी फ्री बिजली!

स्टेडियम में इन सामानों पर रहेगा प्रतिबंध
टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हथियार, पटाखे, बड़े बैग, बाहरी खाद्य सामग्री, शराब, तंबाकू उत्पाद, ड्रोन, प्रोफेशनल कैमरे, लैपटॉप, बड़े पावर बैंक, हेलमेट, मेगाफोन, एयर हॉर्न, बड़े झंडे, लेजर पॉइंटर और एरोसोल स्प्रे जैसी वस्तुओं को स्टेडियम के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed