फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   hemant soren pays tribute to sudivya kumar giridih jharkhand kalpana soren

सुदिव्य कुमार को अंतिम विदाई: भावुक हुए हेमंत सोरेन; बोले- झारखंड ने खोया कर्मठ जनप्रतिनिधि और युवा नेतृत्व

Mon, 07 Sep 2026 07:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 07 Sep 2026 07:58 AM IST
सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
hemant soren pays tribute to sudivya kumar giridih jharkhand kalpana soren
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे। उन्होंने सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

हेमंत सोरेन बोले- राज्य ने कर्मठ जनप्रतिनिधि और युवा नेतृत्व खोया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है। उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार के निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार ने अपने कार्यों और सेवाओं से जो योगदान दिया, उसे सदैव याद किया जाएगा। उनके योगदान और सेवाओं का स्मरण हमेशा होता रहेगा।

विज्ञापन

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के साथ-साथ शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भी दिवंगत नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed