{"_id":"6a9e3d854689b690e107d028","slug":"donald-trump-appears-superhero-stopping-illegal-immigrants-building-border-wall-white-house-releases-video-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरहीरो अंदाज में दिखे डोनाल्ड ट्रंप: सीमा पर दीवार लगाकर रोके अवैध अप्रवासी, व्हाइट हाउस ने जारी किया वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सुपरहीरो अंदाज में दिखे डोनाल्ड ट्रंप: सीमा पर दीवार लगाकर रोके अवैध अप्रवासी, व्हाइट हाउस ने जारी किया वीडियो
Mon, 07 Sep 2026 09:58 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:58 AM IST
सार
व्हाइट हाउस के एआई वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप को ग्रीन लैंटर्न के अंदाज में दिखाया गया है। हाथ में चमकती रिंग और चारों ओर हरी रोशनी नजर आती है। वीडियो में ट्रंप को इमिग्रेशन, अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग और सैन्य ताकत बढ़ाते हुए दिखाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राजनीति में अब सुपरहीरो का तड़का भी लग गया है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ग्रीन लैंटर्न (Green Lantern) थीम पर एक एआई वीडियो जारी किया है। वीडियो में ट्रंप को हरे रंग की रोशनी और सुपरहीरो जैसी ताकत के साथ दिखाया गया है, जो ग्रीन लैंटर्न के मशहूर पावर रिंग से प्रेरित है।
विज्ञापन
वीडियो शेयर कर व्हाइट हाउस ने क्या लिखा?
व्हाइट हाउस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा किया। इसके साथ ही लिखा, 'तेज धूप में हो या अंधेरी रात में, कोई बुराई मेरी नजर से नहीं बच पाएगी। जो लोग बुराई की ताकत की पूजा करते हैं, वे मेरी शक्ति से सावधान रहें। ग्रीन लैंटर्न की रोशनी!'
विज्ञापन
In brightest day, in blackest night, no evil shall escape my sight. Let those who worship evil's might beware my power... Green Lantern's light! pic.twitter.com/mXWr0zeyLC
विज्ञापन विज्ञापन— The White House (@WhiteHouse) September 7, 2026
वीडियो में क्या नजर आ रहा है?
वीडियो में ट्रंप एक चमकती अंगूठी उठाते और एक चमकदार हरी सीमा दीवार बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो प्रशासन की आव्रजन नीतियों का संकेत है। इसके बाद वे अपनी शक्तियों का उपयोग अमेरिकी विनिर्माण और सैन्य प्रयासों को बढ़ाने के लिए करते हैं।
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 31 अगस्त को एक वीडियो साझा किया था। इसमें वे खर्ग आईलैंड पर जोरदार धमाकों होते नजर आ रहे थे। वीडियो साझा करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि द्वीप को 'टुकड़े-टुकड़े' किया जा रहा है।
ट्रंप ने खर्ग आईलैंड को लेकर क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ‘खर्ग आईलैंड के टुकड़े-टुकड़े किए जा रहे हैं।’ हालांकि, उन्होंने इसके अलावा हमले को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। ट्रंप के पोस्ट में दिखाई गई तस्वीरों में खर्ग आईलैंड पर बड़े धमाके होते नजर आ रहे हैं।
खार्ग द्वीप ईरान का एक प्रमुख ऊर्जा केंद्र है, जो 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के हमलों के साथ युद्ध शुरू होने से पहले देश के लगभग 90% तेल निर्यात का संचालन करता था। द्वीप को कोई भी महत्वपूर्ण क्षति ईरान के तेल व्यापार को बाधित कर सकती है और उसकी अर्थव्यवस्था पर और दबाव डाल सकती है।