फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   18 children fell ill after returning from an educational excursion to Rani Falls; both JMM MLAs

झारखंड: रानी फॉल से लौटे 18 बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, उल्टी-दस्त और सिरदर्द से मचा हड़कंप

Mon, 05 Oct 2026 10:38 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 10:38 AM IST
सार

खूंटी के तिलमी स्थित पीएम श्री उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय के शैक्षणिक भ्रमण से लौटने के बाद 18 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और सिरदर्द की शिकायत पर सभी को सीएचसी कर्रा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बाहरी खान-पान से तबीयत बिगड़ने की आशंका है।

विज्ञापन
18 children fell ill after returning from an educational excursion to Rani Falls; both JMM MLAs
बीमार बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे झामुमो विधायक

विस्तार

खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड स्थित पीएम श्री उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय, तिलमी के 330 बच्चे शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए कल्याण गुरुकुल, खूंटी के रास्ते रानी फॉल गए थे। भ्रमण से लौटने के बाद रविवार देर रात अचानक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, दस्त और सिरदर्द की शिकायत होने पर परिजन एवं शिक्षक उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कर्रा लेकर पहुंचे। देर रात तक 18 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा देर रात सीएचसी कर्रा पहुंचे। दोनों विधायकों ने अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

विज्ञापन

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने बच्चों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सभी बच्चों की लगातार निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की तबीयत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने प्रधानाध्यापिका पुष्पा बाखला को भी सभी बच्चों के अभिभावकों के संपर्क में रहने तथा किसी बच्चे की स्थिति बिगड़ने पर तत्काल अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया। गंभीर स्थिति की आशंका को देखते हुए एंबुलेंस को भी तैयार रखने को कहा गया।

प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ. पीसी झा ने बताया कि बच्चों में फिलहाल उल्टी-दस्त और सिरदर्द के लक्षण पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया बाहरी खान-पान के कारण तबीयत बिगड़ने की आशंका है। सभी बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। अधिक बच्चों के अस्पताल पहुंचने की संभावना को देखते हुए सदर अस्पताल, खूंटी को भी आवश्यक तैयारी रखने की सूचना दी गई है।



ये भी पढ़ें- दिल्ली: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि भ्रमण के दौरान बच्चों को दाल-चावल और आलू-कद्दू की सब्जी खिलाई गई थी। इसके अलावा कुछ बच्चों ने पिकनिक स्थल पर कोल्ड ड्रिंक और अन्य बाहरी खाद्य पदार्थ भी खाए थे। फिलहाल सभी बच्चों का चिकित्सकीय निगरानी में इलाज जारी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

 

बीमार बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे झामुमो विधायक

बीमार बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे झामुमो विधायक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed