सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   48 municipal bodies votes Counting continues amid tight security Roshni Khalkho leads for Ranchi Mayor post

Jharkhand News: झारखंड के 48 नगर निकायों की मतगणना कड़ी सुरक्षा में जारी, रांची मेयर पद पर रोशनी खलखो आगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: झारखंड ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News: झारखंड के 48 नगर निकायों की मतगणना कड़ी सुरक्षा में जारी है। रांची मेयर पद पर रोशनी खलखो 390 वोटों से आगे हैं। विभिन्न निकायों में चरणबद्ध गिनती हो रही है। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण प्रक्रिया का आश्वासन दिया है।

48 municipal bodies votes Counting continues amid tight security Roshni Khalkho leads for Ranchi Mayor post
झारखंड के 48 नगर निकायों की मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में संपन्न हुए 48 नगर निकाय चुनावों की मतगणना शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। राज्य के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक निगरानी में मतों की गिनती जारी है। शांतिपूर्ण और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी मतगणना केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से निर्धारित नियमों के तहत संपन्न कराई जा रही है।

Trending Videos

 
रांची में ट्रांसपोर्ट नगर केंद्र पर जुटी भीड़
राजधानी रांची में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मतगणना केंद्र पर सुबह से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ देखी गई। रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो शुरुआती रुझानों में 390 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रमा खलखो दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों के कारण मतगणना निर्धारित समय से लगभग एक घंटे की देरी से शुरू हुई। सुरक्षा के मद्देनजर बिना अधिकृत पास किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रांची में 79 टेबल पर 14 राउंड में होगी मतगणना
रांची जिले में मतगणना के लिए कुल 79 टेबल लगाए गए हैं। पूरी प्रक्रिया 14 राउंड में पूरी की जाएगी। प्रत्येक राउंड के बाद आधिकारिक परिणामों की घोषणा की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में मतों की गिनती जारी है।

पढ़ें- Jharkhand Air Ambulance Cash: रेडबर्ड एयरवेज के बीचक्राफ्ट में नहीं था ब्लैक बॉक्स, घटनास्थल पहुंची AAIB टीम
 
अन्य नगर निकायों में भी चरणबद्ध गिनती
राज्य के अन्य निकायों में भी निर्धारित चरणों में मतगणना की जा रही है। मेदिनीनगर नगर निगम में 27 टेबल पर 5 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी। विश्रामपुर नगर परिषद में 13 टेबल पर 3 राउंड, हुसैनाबाद नगर पंचायत में 15 टेबल पर 2 राउंड, हरिहरगंज नगर पंचायत में 12 टेबल पर 2 राउंड तथा छतरपुर नगर पंचायत में 12 टेबल पर 2 राउंड में मतों की गिनती संपन्न होगी।
 
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण प्रक्रिया का आश्वासन
प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पूरी मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात रखा गया है और सभी केंद्रों पर निगरानी कड़ी की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed