फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Aangan actor Ravi Raj Murmu arrives in Ranchi says this award is an honor for the entire state

झारखंड: रांची पहुंचे आंगन के अभिनेता रवि राज मुर्मू, बोले- यह पुरस्कार पूरे प्रदेश का सम्मान

Wed, 23 Sep 2026 03:50 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 03:50 PM IST
सार

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित संताली फिल्म ‘आंगन’ के अभिनेता रवि राज मुर्मू बुधवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत हुआ। उन्होंने पुरस्कार को पूरे झारखंड का सम्मान बताया और कहा कि फिल्म से स्थानीय संस्कृति और कलाकारों को पहचान मिलेगी।

 

विज्ञापन
Aangan actor Ravi Raj Murmu arrives in Ranchi says this award is an honor for the entire state
‘आंग‘आंगन’ के अभिनेता रवि राज मुर्मू रांची पहुंचेन’ के अभिनेता रवि राज मुर्मू बुधवार को रांची पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित संताली फिल्म ‘आंगन’ के अभिनेता रवि राज मुर्मू बुधवार को रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में झारखंडी कलाकार, शुभचिंतक और फिल्म से जुड़े लोग मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर रवि राज मुर्मू का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन

रांची पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में रवि राज मुर्मू ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का सम्मान है। उन्होंने कहा कि फिल्म की सफलता में झारखंड के लोगों और कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘आंगन’ को झारखंड के दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिलेगा।

विज्ञापन

रवि राज मुर्मू ने कहा कि झारखंड की कहानियों को यहां के कलाकार बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘आंगन’ की सफलता से राज्य के अन्य प्रतिभाशाली कलाकारों को भी बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड से कई और कलाकार राष्ट्रीय स्तर पर उभरकर सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  हेमंत कैबिनेट में श्वेता शर्मा की एंट्री की चर्चा, 25 सितंबर की बैठक के बाद साफ होगी तस्वीर

इस मौके पर रवि राज मुर्मू के पिता महेश्वर मुंडा और फिल्म की निर्माता प्रियंका किस्कु ने भी फिल्म की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि ‘आंगन’ में संथाली भाषा और संस्कृति को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में संथाली भाषा के साथ अंग्रेजी सबटाइटल भी दिए गए हैं, ताकि इसे अधिक से अधिक दर्शक समझ सकें।

रवि राज मुर्मू के भाई प्रदीप राज मुर्मू ने कहा कि झारखंड में कहानियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कई बार उन्हें बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर नहीं मिल पाता। ‘आंगन’ में लोककथा के माध्यम से झारखंड की संस्कृति और कहानी को दर्शाने का प्रयास किया गया है। फिल्म की सफलता को लेकर कलाकारों और पूरी टीम में उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed