फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Accused of committing the crime after watching obscene videos on mobile

झारखंड: चतरा में नाबालिग की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव, पांच नाबालिग आरोपी निरुद्ध

Mon, 19 Oct 2026 02:43 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 02:43 PM IST
सार

चतरा के लावालौंग जंगल में नाबालिग की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध किया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Accused of committing the crime after watching obscene videos on mobile
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के जंगल में नाबालिग का शव फांसी से लटकता मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसकी हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया था। मामले में पुलिस ने पांच नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध किया है। सभी आरोपी लावालौंग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्हें न्यायिक बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि 16 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग ने जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध लगने पर मामले की गंभीरता से जांच शुरू की गई। इसके लिए चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस के अनुसार, नाबालिगों का एक समूह जंगल में मिलने पहुंचा था। समूह में तीन किशोर और तीन किशोरियां शामिल थे। पुलिस का दावा है कि मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के बाद आरोपियों ने उसमें दिखाए गए तरीके की नकल करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हाईकोर्ट के आदेश पर खुले बोकारो स्टील प्लांट के सभी 11 गेट, आंदोलन में फंसे थे 3,000 कर्मचारी

इसी दौरान पीड़िता ने इसका विरोध किया और वहां से जाने लगी। पुलिस के मुताबिक, मौके पर मौजूद तीन नाबालिग किशोरों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीन नाबालिग समेत पांच को निरुद्ध किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने अभिभावकों से की अपील
एसपी अनिमेष नैथानी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। बच्चों की संगति, उनके आने-जाने और इंटरनेट पर देखी जाने वाली सामग्री के बारे में जानकारी रखना जरूरी है। उन्होंने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों और इंटरनेट ब्राउजर के इस्तेमाल पर निगरानी रखने की भी सलाह दी।

एसपी ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल, गलत संगति और अनुचित ऑनलाइन सामग्री के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी कि जरूरत न होने पर बच्चों को अलग मोबाइल फोन देने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed