Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Air pollution increased threefold after Diwali last year; what preparations are in place for protection

झारखंड: पटाखों के धुएं से बिगड़ेगी रांची की हवा! पिछले साल कई इलाकों में खतरनाक स्तर पर पहुंचा था प्रदूषण

Mon, 09 Nov 2026 06:46 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 06:46 AM IST
सार

दीपावली पर पटाखों के धुएं से रांची की हवा एक बार फिर प्रदूषित होने का खतरा है। पिछले साल त्योहार के दिन शहर के कई इलाकों में पीएम-10 और पीएम-2.5 का स्तर निर्धारित मानकों से तीन गुना से अधिक पहुंच गया था।

विज्ञापन
Air pollution increased threefold after Diwali last year; what preparations are in place for protection
रांची में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर समस्या बनता जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर समस्या बनता जा रहा है। सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों और कल-कारखानों से निकलने वाले धुएं के कारण हवा पहले से ही प्रदूषित है। ऐसे में दीपावली के दौरान पटाखों का धुआं प्रदूषण की समस्या को और बढ़ा देता है। इससे सांस संबंधी बीमारियों, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

पिछले वर्ष यानी 2025 में दीपावली के बाद रांची की हवा काफी प्रदूषित हो गई थी। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 20 अक्टूबर को दीपावली के दिन शहर के कई प्रमुख इलाकों में पीएम-10 और पीएम-2.5 का स्तर निर्धारित मानकों से तीन गुना से अधिक पहुंच गया था। फिरायालाल चौक पर पीएम-10 का स्तर 384.32 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया था, जबकि इसका निर्धारित मानक 100 है। इसी तरह बिरसा चौक पर यह स्तर 327.97 रहा। वहीं, अल्बर्ट एक्का चौक पर पीएम-2.5 का स्तर 215.32 और बिरसा चौक पर 209.19 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया था। इसका निर्धारित मानक 60 है। 21 अक्टूबर को रांची का एक्यूआई 170 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-झारखंड: निशा भगत मामले में पूर्व सांसद का सीएम हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कहा- यह मौत आत्महत्या नहीं, हत्या है

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी लोगों से पर्यावरण के अनुकूल पटाखों का इस्तेमाल करने की अपील की है। पिछले साल पटाखों का बाजार मोरहाबादी मैदान में लगा था, जबकि इस बार जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहरी परिसर में बाजार सजाया गया है। इसके अलावा बिरसा चौक, कटहल मोड़, हरमू और अरगोड़ा समेत कई इलाकों में भी पटाखों की दुकानें लगी हैं। ऐसे में इस बार प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नियमों का पालन और लोगों की जागरूकता बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed