{"_id":"6a945377a46e9597c00995a2","slug":"another-accused-arrested-in-the-jpsc-cgl-exam-rigging-case-cid-intensifies-action-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4669034-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranchi News: जेपीएससी-सीजीएल परीक्षा में धांधली मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, CID की कार्रवाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranchi News: जेपीएससी-सीजीएल परीक्षा में धांधली मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, CID की कार्रवाई तेज
Sun, 30 Aug 2026 09:35 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 09:35 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर कुमार के रूप में हुई है। सीआईडी ने यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत की है। आरोपी से पूछताछ कर मामले में उसकी भूमिका और अन्य संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में सीआईडी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर कुमार के रूप में हुई है। सीआईडी ने यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत की है। आरोपी से पूछताछ कर मामले में उसकी भूमिका और अन्य संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
जेपीएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच सीआईडी लंबे समय से कर रही है। जांच के दौरान परीक्षा में अनुचित तरीके से सफलता हासिल करने और अभ्यर्थियों तक कथित तौर पर प्रश्नों के उत्तर पहुंचाए जाने से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। इस मामले में पिछले दिनों छह सफल अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
इससे पहले सीआईडी ने अभय कुमार तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा तिवारी और भाई अक्षय तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ के दौरान सुषमा कुमारी ने जांच टीम को कथित तौर पर बताया था कि अभय तिवारी उसे और अक्षय तिवारी को बोकारो लेकर गया था। वहां दोनों को सीजीएल परीक्षा के कम से कम 70 प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे।
विज्ञापन
पढ़ें: हजारीबाग में अफीम तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल; दो गिरफ्तार
जांच एजेंसी अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि परीक्षा से संबंधित प्रश्नों के उत्तर आरोपियों तक कैसे पहुंचे और इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे। साथ ही, अभ्यर्थियों और अन्य संदिग्धों के बीच संपर्क तथा पैसों के लेन-देन समेत विभिन्न पहलुओं की भी जांच की जा रही है। समीर कुमार की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और तेज होने की उम्मीद है। सीआईडी की कार्रवाई से परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े नेटवर्क के संबंध में आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है।