{"_id":"6a28f79956d9a1bbfe02d0e9","slug":"bus-carrying-wedding-guests-overturns-in-pakur-two-dead-over-30-injured-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4378436-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बारातियों से भरी बस ढलान पर पलटी, दो की मौत, 30 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: शादी की खुशियां मातम में बदलीं! बारातियों से भरी बस ढलान पर पलटी, दो की मौत, 30 से ज्यादा घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाकुड़
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Jharkhand: झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी एक बस मलीपाड़ा ढलान के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 64 वर्षीय आलेन मुर्मू और 16 वर्षीय राजेश टुडू की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सिंगारसी-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क स्थित मलीपाड़ा ढलान के पास बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
हादसे में गई दो जिंदगियां
मृतकों की पहचान 64 वर्षीय आलेन मुर्मू और 16 वर्षीय राजेश टुडू के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया तथा सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ढलान पर बिगड़ा संतुलन, पलट गई बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस सुंदरपहाड़ी क्षेत्र से बारात लेकर लौट रही थी। इसी दौरान मलीपाड़ा गांव के समीप ढलान पर बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क पर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: परिमल नाथवानी को चुनाव आयोग की हरी झंडी, कांग्रेस की आपत्तियां खारिज, अब क्रॉस वोटिंग पर टिकी सबकी नजर
सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।