सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   chatra simaria forest air ambulance crash chandwa dr vikas seven killed jharkhand tragedy compensation demand

Air Ambulance Crash: जिंदगी बचाने चली उड़ान बनी मौत का पैगाम! डॉ. विकास को खोकर रो पड़ा चंदवा, मातम में शहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 24 Feb 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

चतरा के सिमरिया क्षेत्र के कसारी पंचायत के घने जंगल में बीती रात एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चंदवा के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में संजय साहू, उनकी पत्नी अर्चना देवी, भगिना ध्रुव कुमार, चिकित्सक डॉ. विकास, पारा मेडिकल सचिन कुमार, पायलट विवेक विकास भगत और सोराज सिंह शामिल हैं।

chatra simaria forest air ambulance crash chandwa dr vikas seven killed jharkhand tragedy compensation demand
एयर एंबुलेंस क्रैश से सदमे में शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीती रात सिमरिया के जंगल में हुए एयर एंबुलेंस हादसे ने चंदवा को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में चंदवा के गायत्री मंदिर मोहल्ला निवासी संजय साहू, उनकी पत्नी अर्चना देवी और उनके भगिना ध्रुव कुमार की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।
Trending Videos


डॉ. विकास समेत सात लोगों की मौत

इस हादसे में मिलनसार प्रवृत्ति के चिकित्सक डॉ. विकास का भी निधन हो गया। वे लंबे समय तक चंदवा के अस्पताल में मरीजों की सेवा करते रहे थे। उनके निधन की खबर से लोगों में गहरा दुख है। इस दुर्घटना में सचिन कुमार (पारा मेडिकल), विवेक विकास भगत (पायलट) और सोराज सिंह की भी मौत हो गई। कुल मिलाकर सात लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था संजय साहू को

बताया जा रहा है कि संजय साहू अपने ढाबे में झुलस गए थे। उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें रांची से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया था। इलाज के लिए एयर एंबुलेंस हायर करनी थी, लेकिन उनके पास दो लाख रुपये नहीं थे। परिवार ने इधर-उधर से चंदा कर किसी तरह रुपये का इंतजाम किया। जब एयर एंबुलेंस कंपनी को पैसे दिए गए, तब मरीज को लेकर विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।

खराब मौसम बना हादसे की वजह

उड़ान के दौरान खराब मौसम के कारण एयर एंबुलेंस चतरा के कसारी पंचायत के घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जंगल के बीच विमान क्रैश कर गया और सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों ने सरकार से मुआवजा और राहत देने की मांग की है। पूरे चंदवा में शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed