फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Directive issued to provide electric buses to medical colleges; instructions given by the Health Secretary.

झारखंड: दुमका मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटें 100 से बढ़कर होंगी 200, पलामू में भी बढ़ेंगी सुविधाएं

Sat, 24 Oct 2026 05:12 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 05:12 PM IST
सार

झारखंड के दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेजों का विस्तार कर सदर अस्पतालों सहित 1,000-1,000 बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। दुमका में एमबीबीएस सीटें 100 से बढ़ाकर 200 होंगी। दोनों संस्थानों में पीजी सीटें और मरीजों की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
Directive issued to provide electric buses to medical colleges; instructions given by the Health Secretary.
सिविल सर्जन के साथ बैठक करते स्वास्थ्य सचिव

विस्तार

झारखंड में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों का विस्तार किया जाएगा। दोनों संस्थानों में सदर अस्पताल को शामिल करते हुए कुल 1,000-1,000 बिस्तरों की व्यवस्था करने की योजना है। इसके साथ ही एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों का विस्तार करने की भी तैयारी है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेडिकल कॉलेजों के विकास और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

दुमका स्थित पीजे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विकास पर लगभग 375 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। करीब 100 एकड़ भूमि पर विकसित होने वाले इस संस्थान में वर्तमान 500 बिस्तरों की व्यवस्था के साथ सदर अस्पताल को भी जोड़ा जाएगा। इससे कुल बिस्तरों की संख्या बढ़कर 1,000 हो जाएगी। इसके अलावा एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 200 करने और पीजी की 150 सीटें शुरू करने की योजना है। पीजी विद्यार्थियों के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर छात्रावास और अतिथिगृह बनाने का निर्देश भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पलामू मेडिकल कॉलेज में भी बढ़ेंगी सुविधाएं
पलामू स्थित एमआर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को करीब 75 एकड़ भूमि पर विकसित करने की योजना है। यहां भी सदर अस्पताल को शामिल करते हुए 1,000 बिस्तरों की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पीजी की 150 सीटें शुरू करने की योजना पर काम किया जाएगा।

बैठक में हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के विकास पर भी चर्चा हुई। इसके लिए 75 से 100 एकड़ भूमि पर अस्पताल और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया गया।

पढे़ं: एआई चैटबॉट को दोस्त समझकर न बताएं निजी बातें, फोटो और पासवर्ड साझा करने से हो सकता है नुकसान



मेडिकल कॉलेजों में चलेंगी विद्युत बसें
बैठक में देवघर, रांची, लोहरदगा, चाईबासा और जमशेदपुर समेत अन्य मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी मेडिकल कॉलेजों में विद्युत बसें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इस पहल का उद्देश्य बड़े अस्पताल परिसरों में मरीजों और उनके परिजनों को एक विभाग से दूसरे विभाग तक पहुंचने में होने वाली परेशानी को कम करना है। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों और चलने-फिरने में कठिनाई का सामना करने वाले मरीजों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed