Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Dumka Police Team Attacked Stone Pelting Nine Policemen Injured Coal Mine Gram Sabha

दुमका: बंधक कर्मचारियों को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर पथराव, नौ जवान घायल; अस्पताल में भर्ती

Mon, 23 Nov 2026 10:14 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Mon, 23 Nov 2026 10:14 AM IST
सार

झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड में प्रस्तावित कोयला खदान के लिए आयोजित ग्राम सभा के दौरान हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने कोयला कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बना लिया। देर रात उन्हें छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव और डंडों से हमला किया गया, जिसमें नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Dumka Police Team Attacked Stone Pelting Nine Policemen Injured Coal Mine Gram Sabha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत बादलपाड़ा कल्याणपुर क्षेत्र में प्रस्तावित कोयला खदान में बोरिंग के लिए आयोजित ग्राम सभा के दौरान रविवार दोपहर भारी बवाल हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे कोयला कंपनी के कर्मियों को बंधक बना लिया। देर रात बंधक कर्मचारियों को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें नौ पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


देर रात पुलिस टीम पर पथराव
रविवार दोपहर ग्राम सभा के दौरान कोयला कंपनी के कर्मियों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर शिकारीपाड़ा थाना पुलिस देर शाम गांव पहुंची। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझाकर कर्मचारियों को मुक्त कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए। स्थिति को देखते हुए रात करीब 12 बजे दुमका मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन

गांव में मौजूद लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस बल को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस जवानों पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में नौ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। जवानों का कहना था कि अचानक ही गांव के लोगों ने घेर कर पत्थर और डंडों से प्रहार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने रात लगभग दो बजे सभी घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का हाल जानने पहुंचे अधिकारी
पथराव में घायल पुलिसकर्मियों में आनंद मुर्मू, चार्ल्स मुर्मू, फूल कुमार यादव, विनोद दास, पूनम देवी, मुन्ना कुमार, शिवजी यादव, अनिल दास और अमरनाथ कुमार शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों के इलाज की जानकारी ली।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि कोल माइंस के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया था, उसी दौरान यह हंगामा हुआ। उग्र लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया है। पुलिस और प्रशासन हंगामा करने वाले उपद्रवियों का पता लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed