{"_id":"6b03bf21899c4435ee0c1ce0","slug":"giridih-double-murder-father-in-law-daughter-in-law-killed-inside-house-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: गिरिडीह में घर में घुसकर ससुर-बहू की हत्या, धारदार हथियार से वार कर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: गिरिडीह में घर में घुसकर ससुर-बहू की हत्या, धारदार हथियार से वार कर ले ली जान
Mon, 23 Nov 2026 09:52 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Mon, 23 Nov 2026 09:52 AM IST
सार
झारखंड के गिरिडीह जिले में पचंबा थाना क्षेत्र के सुंडीटोला में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग ससुर और उनकी बहू की हत्या कर दी। दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय सुकर मंडल और 30 वर्षीय शीला मंडल के रूप में हुई है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के गिरिडीह में एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा स्थित सुंडीटोला में रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग ससुर और उनकी बहू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात में दोनों की मौत हो गई। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
रात करीब दो बजे घर में घुसे अपराधी
जानकारी के अनुसार, वारदात रविवार देर रात करीब दो बजे हुई। अपराधियों ने सुंडीटोला निवासी 65 वर्षीय सुकर मंडल और उनकी 30 वर्षीय बहू शीला मंडल पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में दोनों की मौत हो गई। एक ही घर में दो लोगों की हत्या की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में भय का माहौल है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
घटना की सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जांच में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
सूरत में काम करते हैं शीला के पति
मृतका शीला मंडल के पति जितेंद्र मंडल रोजगार के सिलसिले में गुजरात के सूरत में रहकर काम करते हैं। शीला अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस वारदात के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों ने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।