{"_id":"69ca79545164a4cea50beec7","slug":"hazaribagh-nirbhaya-case-no-arrest-of-accused-bjp-announces-jharkhand-bandh-on-april-3-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4107227-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP ने दी चेतावनी: 2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो 3 अप्रैल को झारखंड बंद; रामनवमी पर हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP ने दी चेतावनी: 2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो 3 अप्रैल को झारखंड बंद; रामनवमी पर हुई थी निर्भया जैसी दरिंदगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार
हजारीबाग के कुसुंबा में रामनवमी जुलूस से लौट रही बेटी के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपी अब तक फरार हैं। इसको लेकर भाजपा ने अल्टीमेटम दिया है कि यदि दो दिनों में गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़कों पर मशाल जुलूस निकलेगा और 3 अप्रैल को झारखंड बंद होगा।
दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कांग्रेस करते प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग के कुसुंबा में निर्भया जैसी बड़ी घटना के आरोपियों की गिरफ्तार न होने पर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। पार्टी ने साफ चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों के अंदर आरोपी नहीं पकड़े गए तो सड़कों पर मशाल जुलूस निकलेगा और 3 अप्रैल को पूरे झारखंड में बंद और चक्का जाम किया जाएगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने सोमवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया है लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह सरकार की घोर लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है।
हमारी बेटियां असुरक्षित
प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में बेटियां पूरी तरह असुरक्षित हैं और अपराधियों का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून का शासन खत्म हो चुका है और अपराधियों की समानांतर सत्ता चल रही है। उनका कहना था कि सरकार की नाकामी से जनता में गहरा आक्रोश और भय का माहौल पैदा हो गया है।
रामनवमी जूलूस से लौटते वक्त हुई थी घटना
आदित्य साहू ने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि रामनवमी के मंगलवारी जुलूस में गई कुसुंबा की एक बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने इसे रेयरेस्ट ऑफ द रेयर श्रेणी का अपराध बताया और कहा कि ऐसे जघन्य मामले में दोषियों को फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए।
ये भी पढ़ें- Jharkhand: हजारीबाग में नाबालिग के दुष्कर्म और हत्या पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, गृह सचिव और DGP को भेजा नोटिस
मुख्यमंत्री की चुप्पी पर उठे सवाल
भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की चुप्पी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस नेताओं के बयानों को असंवेदनशील करार देते हुए उन्होंने कहा कि मुआवजे से पीड़ा कम नहीं होती बल्कि न्याय से होती है। भाजपा ने ऐलान किया है कि पीड़िता को न्याय मिलने और दोषियों को फांसी की सजा होने तक आंदोलन जारी रहेगा और पार्टी एक कदम भी पीछे नहीं हटेगी।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन