{"_id":"69ca72bf794b3b9ebb089f3c","slug":"jssc-candidates-protest-after-answer-key-not-downloaded-demand-reopening-of-website-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4107012-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: उत्तर कुंजी डाउनलोड नहीं होने पर जेएसएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, वेबसाइट दोबारा खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: उत्तर कुंजी डाउनलोड नहीं होने पर जेएसएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, वेबसाइट दोबारा खोलने की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार
माध्यमिक आचार्य परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने जेएसएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि 23 मार्च को जारी उत्तर कुंजी वेबसाइट से डाउनलोड नहीं हो पा रही है।
जेएसएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते छात्र
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित माध्यमिक आचार्य परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने सोमवार को जेएसएससी कार्यालय गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी राहुल क्रांति ने बताया कि माध्यमिक आचार्य परीक्षा की उत्तर कुंजी 23 मार्च 2025 को जारी की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उसे वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर सके। उनका कहना है कि करीब 5000 अभ्यर्थियों को इस समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके कारण वे 28 मार्च 2026 तक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी दावा-आपत्ति दर्ज नहीं कर पाए।
ये भी पढ़ें- Bihar News: क्या है TOD टैरिफ, जिसके कारण बिहार में बिजली दरें बढ़ने पर हंगामा? पढ़े, क्या लागू हो रहा रेट
मांग: दावा-आपत्ति दर्ज करने की तिथि को बढ़ाया जाए
अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में आयोग की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज हो सकता है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों में अभ्यर्थियों ने कहा कि उत्तर कुंजी को पुनः वेबसाइट पर अपलोड किया जाए और दावा-आपत्ति दर्ज करने की तिथि को बढ़ाया जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर मिल सके।
Trending Videos