{"_id":"6a0c572a1e7ca4137e0539e9","slug":"hemant-soren-meets-cii-delegation-as-jharkhand-pushes-to-become-major-investment-hub-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड को निवेश का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन से CII प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार
रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीआईआई प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर झारखंड में निवेश और औद्योगिक विकास पर चर्चा की। दावोस और यूके यात्रा की सफलता पर सीएम को बधाई दी गई। राज्य को उभरता निवेश केंद्र बनाने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीआईआई प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और नई संभावनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदर रमन, सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति और सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल थे।
दावोस और यूके यात्रा की सफलता पर दी बधाई
बैठक के दौरान सीआईआई प्रतिनिधियों ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड सरकार की भागीदारी और यूनाइटेड किंगडम यात्रा की सफलता पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने राज्य को मिले मजबूत निवेश प्रस्तावों की भी सराहना की।
विज्ञापन
सरकार औद्योगिक विकास को गति देने पर कर रही काम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दावोस में आयोजित वैश्विक आर्थिक मंच के जरिए झारखंड ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि राज्य निवेश की अपार संभावनाओं से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड निवेश के लिए अनुकूल राज्य बनकर उभर रहा है और सरकार औद्योगिक विकास को गति देने के लिए लगातार बेहतर कार्ययोजनाओं पर काम कर रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar: दो बच्चों को मारकर बोरियों में ठूंसा; खून से लथपथ शव तालाब के पास फेंक गए, शेखपुरा में हत्या से हंगामा
इंडस्ट्रियल पॉलिसी और निवेश बढ़ाने पर जोर
सीआईआई प्रतिनिधियों ने झारखंड को उभरता हुआ निवेश केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। साथ ही राज्य की इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर विस्तार से चर्चा करते हुए औद्योगिक विकास में सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने की इच्छा जताई। प्रतिनिधिमंडल ने पॉलिसी डेवलपमेंट प्रक्रिया में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में भूमिका निभाने की भी बात कही।
Trending Videos