सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand assembly holi celebration hemant soren greetings love harmony

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में मनाई गई होली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: झारखंड ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार

रांची में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मंत्री और विधायक गणों ने फूलों और रंगों की होली खेली।

jharkhand assembly holi celebration hemant soren greetings love harmony
झारखंड विधानसभा में मनाई गई होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में शुक्रवार शाम को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के मंत्रियों और विधायकों ने एक-दूसरे के साथ फूलों और रंगों की होली खेली। सदन में उमंग और उत्साह का माहौल देखा गया।

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य वासियों को होली की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने आशा जताई कि सभी की जिंदगी में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि होली सिर्फ रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है।मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि इस होली को उमंग और उत्साह के साथ मनाएं और अपने रिश्तों में प्यार, सम्मान और सौहार्द बनाए रखें। विधानसभा में होली मिलन समारोह ने सदस्यों के बीच अपनापन और खुशी के रंग भर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशियों और भाईचारे का संदेश

इस अवसर पर मंत्री और विधायक गण भी एक-दूसरे को रंगों के त्योहार की बधाई देते नजर आए। सदन में इस छोटे से कार्यक्रम ने सदस्यों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द को मजबूत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed