Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand high court justice sujit narayan prasad acting chief justice

झारखंड: हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, 28 नवंबर से संभालेंगे पदभार

Fri, 27 Nov 2026 01:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 27 Nov 2026 01:49 PM IST
सार

न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। वह 28 नवंबर से न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक की सेवानिवृत्ति के बाद पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन
jharkhand high court justice sujit narayan prasad acting chief justice
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 28 नवंबर से झारखंड हाईकोर्ट के नए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन

यह नियुक्ति वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी। न्यायमूर्ति सोनक शुक्रवार को अपना कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद हाईकोर्ट के न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन

संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत हुई नियुक्ति

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत की जाती है। इस संवैधानिक प्रावधान के अनुसार, जब किसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त हो जाता है या वह अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ होते हैं, तो राष्ट्रपति उसी उच्च न्यायालय के किसी अन्य न्यायाधीश को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर सकते हैं। इसी प्रावधान के तहत न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed