सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand is thirsty in scorching heat with malfunctioning solar and hand pumps exacerbating water crisis

Jharkhand: भीषण गर्मी में प्यासा झारखंड! हजारों हैंडपंप और सोलर पंप खराब, चुआ और नदी के सहारे जी रहे लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राज्य के कई शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जल जीवन मिशन, सोलर जलमीनार और हैंडपंप जैसी सरकारी योजनाएं कई जगहों पर फेल साबित हो रही हैं। हजारों हैंडपंप और सोलर पंप खराब पड़े हैं, जिसके कारण लोगों को चुआ, नदी और कुओं से पानी लाना पड़ रहा है। 

Jharkhand is thirsty in scorching heat with malfunctioning solar and hand pumps exacerbating water crisis
पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सड़क जाम करती महिलाएं, चुआ से पानी भरती ग्रामीण महिलाएं
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। राज्य के शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हीटवेव के बीच लोगों को पानी के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है, जबकि सरकार की कई योजनाएं जमीनी स्तर पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं।



शहरों में टैंकरों के सहारे पानी सप्लाई
राजधानी रांची समेत कई शहरों में नगर निगम द्वारा वाटर टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन बढ़ती मांग के मुकाबले यह व्यवस्था फेल साबित हो रही है। जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइनें कई जगहों पर केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं। शहरों में लगाए गए डीप बोरिंग भी बड़ी संख्या में खराब पड़े हैं। नामकुम प्रखंड के टुंगरीटोली में ग्रामीण आज भी चुआ से पानी भरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में और गहराया संकट
ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और गंभीर बनी हुई है। पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगाए गए सोलर जलमीनार, सोलर पंप और हजारों हैंडपंप खराब पड़े हैं। कई गांवों में लोग नदी, झरना और कुएं के सहारे प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


चाईबासा में सैकड़ों जल योजनाएं ठप
चाईबासा में 2554 सोलर आधारित जल योजनाओं में से 245 योजनाएं खराब पाई गई हैं। कहीं पंप धंस गए हैं तो कहीं बोरिंग फेल हो चुकी है। इसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दुमका के आदिवासी गांवों में पानी के लिए संघर्ष
दुमका के पहाड़िया टोला में दो सोलर टंकियों में से एक पूरी तरह बंद पड़ी है, जबकि पांचों चापाकल वर्षों से खराब हैं। यहां करीब 50 आदिवासी परिवार एक किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं।

घाटशीला में एक साल से खराब जलमीनार
घाटशीला के बृंदावानपुर गांव में एक साल से खराब पड़ी सोलर जलमीनार के कारण ग्रामीण गंभीर जल संकट झेल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand: डबल मर्डर से कांपा इलाका! पति ने पत्नी और पिता को मौत के घाट उतारा, मासूम बच्ची पर भी किया हमला


राज्य में 52 हजार से ज्यादा हैंडपंप खराब
विभागीय आंकड़ों के अनुसार राज्य में 52 हजार से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हैं। विभाग मिस्त्रियों की कमी और तकनीकी समस्याओं का हवाला दे रहा है, लेकिन भीषण गर्मी में आम जनता भगवान भरोसे नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed