{"_id":"699c244dc21367c8120d77bf","slug":"jharkhand-municipal-elections-2026-governor-santosh-kumar-gangwar-nishikant-dubey-manish-jaiswal-shilpi-neha-t-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड नगर निकाय चुनाव: राज्यपाल, सांसद और मंत्रियों ने किया मतदान, जनता से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड नगर निकाय चुनाव: राज्यपाल, सांसद और मंत्रियों ने किया मतदान, जनता से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 23 Feb 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार
झारखंड के 48 नगर निकायों में जारी मतदान के दौरान राज्यपाल, सांसदों और मंत्रियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची में मतदान कर इसे क्षेत्रीय विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण चुनाव बताया।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड के 48 नगर निकायों में मतदान के बीच राज्यपाल, सांसदों और मंत्रियों सहित कई प्रमुख हस्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। मतदान को लेकर राज्यभर में उत्साह का माहौल देखा गया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची स्थित एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट परिसर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव सीधे क्षेत्र के विकास से जुड़े होते हैं।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे जरूर मतदान करें और ऐसे प्रतिनिधि चुनें जो अपने क्षेत्र और राज्य की भलाई के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हों। राज्यपाल ने कहा कि किसे वोट देना है यह हर मतदाता का अपना निर्णय है, लेकिन मतदान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सपरिवार किया मतदान
निशिकांत दुबे ने देवघर नगर निगम क्षेत्र में सपरिवार मतदान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लोगों से लोकतंत्र के इस अधिकार का उपयोग करने की अपील की। मतदान के बाद उन्होंने बैलेट पेपर से कराए जा रहे चुनाव पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में इस तरह की व्यवस्था से राज्य विकास की दौड़ में पीछे रह सकता है। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने दिया “पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश
मनीष जायसवाल ने भी मतदान कर इसे क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और पारदर्शिता के लिए अहम अवसर बताया। उन्होंने मतदाताओं से “पहले मतदान, फिर जलपान” के संदेश के साथ अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
गिरिडीह और अन्य इलाकों में मंत्रियों ने भी डाला वोट
गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार ने मतदान किया। वहीं राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संत अजय मिडिल स्कूल, दहिसोत बनहोरा स्थित बूथ पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मतदान सिर्फ अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। खासकर युवाओं को आगे आकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। मंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि शहर की सरकार चुनते समय शिक्षित, अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व को प्राथमिकता देनी चाहिए।
झारखंड नगर निकाय चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन ने अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ हरमू स्थित संत कुलदीप स्कूल मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने में सहयोग करने की अपील की।
मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के मतदान केंद्र पहुंचने को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मतदान स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही।
कई प्रमुख नेताओं ने भी डाला वोट
वहीं प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष सह कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी रमा खलखो, भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो, पूर्व मेयर आशा लकड़ा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कई नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नेताओं की भागीदारी से बढ़ा चुनावी उत्साह
राज्यभर में जारी मतदान के दौरान प्रमुख नेताओं की सक्रिय भागीदारी से चुनावी माहौल और भी उत्साहित नजर आया। सभी नेताओं ने एक स्वर में लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने और मजबूत स्थानीय सरकार चुनने की अपील की।
Trending Videos