सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand municipal elections 2026 jmm claims success ballot paper voting

झारखंड शहरी निकाय चुनाव 2026: झामुमो ने चुनाव प्रक्रिया सफल बताया, किया एक तिहाई बहुमत का दावा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड में शहरी निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चुनाव प्रक्रिया को सफल बताया और राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। पार्टी ने झामुमो समर्थित एक तिहाई बहुमत मिलने का दावा किया।

jharkhand municipal elections 2026 jmm claims success ballot paper voting
सुप्रियो भट्टाचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में शहरी निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चुनाव प्रक्रिया को सफल बताते हुए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की है। पार्टी ने झामुमो समर्थित एक तिहाई बहुमत मिलने का दावा भी किया। वहीं विपक्ष की ओर से चुनाव व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिससे राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
Trending Videos


झामुमो का दावा और पार्टी की प्रतिक्रिया

पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेसवार्ता में कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी जनता के लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि ओबीसी आरक्षण से जुड़े ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद चुनाव कराना सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली विवाद और प्रशासन की सतर्कता

भट्टाचार्य ने स्वीकार किया कि कुछ शहरी क्षेत्रों में मामूली नोकझोंक की घटनाएं सामने आईं, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कुछ लोग व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि प्रशासन की सतर्कता से स्थिति सामान्य रही।

बैलेट पेपर और ईवीएम पर मतभेद

बैलेट पेपर से मतदान को लेकर भट्टाचार्य ने कहा कि दुनिया के कई देशों में आज भी इस प्रणाली का उपयोग होता है और इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जाता है। वहीं विपक्षी दलों का मानना है कि ईवीएम से मतदान अधिक तेज और सुविधाजनक होता है। झामुमो नेता ने मतदाताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि गठबंधन दलों को इस चुनाव में भी जनता का समर्थन मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव परिणाम आने पर पार्टी को मजबूत जनसमर्थन प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed