{"_id":"6a3398509eace03b11017cb8","slug":"jharkhand-news-champai-soren-claims-nathwani-s-victory-is-certain-says-nda-has-enough-support-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: वोटिंग के बीच चंपाई सोरेन का दावा, बोले- नाथवानी की जीत तय, एनडीए के पास पर्याप्त समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: वोटिंग के बीच चंपाई सोरेन का दावा, बोले- नाथवानी की जीत तय, एनडीए के पास पर्याप्त समर्थन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: झारखंड ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। मतदान के बीच एनडीए नेताओं ने दावा किया है कि संख्या बल उनके पक्ष में है और परिमल नाथवानी जीत दर्ज करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत को लेकर भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने दावा किया है कि एनडीए के पास पर्याप्त समर्थन है और परिमल नाथवानी जीत दर्ज करेंगे।
मतदान के दौरान मीडिया से बातचीत में चंपाई सोरेन ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है। गठबंधन के सभी विधायक और सहयोगी दलों के सदस्य परिमल नाथवानी के समर्थन में मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर किसी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं है और एनडीए के पास जीत के लिए आवश्यक संख्या से अधिक समर्थन मौजूद है। चंपाई सोरेन ने विश्वास जताया कि मतगणना के बाद परिणाम एनडीए के पक्ष में आएगा और परिमल नाथवानी राज्यसभा पहुंचने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jharkhand News: प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 88 अफसरों को मिली नई तैनाती, जिलों और विभागों में बड़ा बदलाव
वहीं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी परिमल नाथवानी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि नाथवानी को 28 से अधिक वोट मिलने की संभावना है। उनके अनुसार एनडीए के सभी विधायक एकजुट हैं और कुछ अन्य दलों तथा निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी उन्हें मिल सकता है, जिससे उनकी स्थिति और मजबूत हुई है।
गौरतलब है कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनावी मुकाबले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है।
अब सभी की निगाहें मतगणना और अंतिम परिणाम पर टिकी हैं। मतगणना के बाद यह साफ हो जाएगा कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर कौन से उम्मीदवार जीत हासिल करते हैं। फिलहाल चुनावी माहौल में दावों और प्रतिदावों का दौर जारी है।