फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Path cleared for investments worth ₹99,639 crore in the state; 14 MoUs signed.

Jharkhand: प्रदेश में 99,639 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ, 14 MoU पर हस्ताक्षर; इन कंपनियों ने किया सौदा

Thu, 09 Jul 2026 10:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 09 Jul 2026 10:33 PM IST
सार

झारखंड सरकार ने उद्योग, डिजिटल परिवर्तन और पर्यटन क्षेत्र में 14 एमओयू पर हस्ताक्षर किए। 99,639 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश में जिंदल समूह, गूगल क्लाउड, टाटा मोटर्स और ईजमाईट्रिप जैसी कंपनियां शामिल हैं, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Jharkhand: Path cleared for investments worth ₹99,639 crore in the state; 14 MoUs signed.
झारखंड में होगा निवेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार ने राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय हितधारक परामर्श (नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन) के समापन सत्र में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 14 सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों के जरिए राज्य में 99,639 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सरकार का दावा है कि इससे उद्योग, डिजिटल परिवर्तन, पर्यटन और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन

उद्योग विभाग के तहत देश की प्रमुख कंपनियों के साथ निवेश समझौते किए गए हैं। इनमें जिंदल स्टील लिमिटेड की ओर से 40,000 करोड़ रुपये और जिंदल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 30,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव शामिल हैं। सरकार के अनुसार, ये निवेश झारखंड की औद्योगिक क्षमता और निवेशकों के बढ़ते भरोसे का संकेत हैं।

विज्ञापन


डिजिटल और ई-गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा
सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग ने राज्य के डिजिटल इकोसिस्टम और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गूगल क्लाउड और वाधवानी ग्रुप के साथ रणनीतिक समझौते किए हैं। इन साझेदारियों के माध्यम से तकनीकी बुनियादी ढांचे का विस्तार, डिजिटल सेवाओं का विकास और ई-गवर्नेंस परियोजनाओं को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन क्षेत्र में भी नई पहल
पर्यटन विभाग ने राज्य की प्राकृतिक और औद्योगिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए टाटा मोटर्स के साथ माइनिंग टूरिज्म विकसित करने का समझौता किया है। वहीं, ईजमाईट्रिप प्लानर्स के साथ पर्यटन प्रचार, डिजिटल मार्केटिंग और पर्यटकों तक व्यापक पहुंच बढ़ाने के लिए साझेदारी की गई है। सरकार का कहना है कि इन पहलों से राज्य में पर्यटन निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

रोजगार और औद्योगिक विकास पर रहेगा फोकस
सरकार का मानना है कि इन निवेश प्रस्तावों से बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही औद्योगिक निवेश, तकनीकी नवाचार और बुनियादी ढांचे के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य झारखंड को उद्योग, प्रौद्योगिकी और सतत पर्यटन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।

सभी एमओयू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में संपन्न हुए। इस दौरान मंत्री दीपिका पांडेय, संजय प्रसाद यादव, सुदिव्य कुमार, इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उद्योग विभाग और पर्यटन विभाग के सचिवों तथा संबंधित कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधियों ने समझौतों पर हस्ताक्षर किए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed