IND vs SL Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, श्रीलंका दूसरी पारी में 16 रन से आगे; भारत को चाहिए चार विकेट
{"_id":"6a8e61ccf61b0c75990563a6","slug":"ind-vs-sl-test-live-score-india-vs-sri-lanka-2nd-test-day-4-match-scorecard-ball-by-ball-updates-2026-08-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, श्रीलंका दूसरी पारी में 16 रन से आगे; भारत को चाहिए चार विकेट","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Wed, 26 Aug 2026 05:01 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:01 PM IST
खास बातें
भारत और श्रीलंका के बीच जारी कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी समाप्त हो गया। श्रीलंकाई टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त हासिल थी। जवाब में श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर पर 229 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 16 रन की हो चुकी है। बुधवार का खेल समाप्त होने तक सोनल दिनूषा सात और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
कामिंदु और पासिंदु
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:00 PM, 26-Aug-2026
IND vs SL Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त
भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल बारिश के कारण समय से पहले समाप्त हो गया। फॉलोऑन खेल रही श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही मेजबान टीम ने भारत के खिलाफ 16 रन की बढ़त हासिल कर ली है। स्टंप्स के समय सोनल दिनूषा सात और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर नाबाद थे।भारत को मिली थी 213 रन की बढ़त
भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 213 रन की विशाल बढ़त मिली और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलना पड़ा। श्रीलंका की पहली पारी में सोनल दिनूषा ने शानदार 103 रन बनाए, जबकि पसिंदु सूरियाबंदर ने 80 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। सरांश जैन को टेस्ट क्रिकेट में पहली बार विकेट मिला और उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए।
दूसरी पारी में पसिंदु का शानदार प्रदर्शन
फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। पसिंदु सूरियाबंदर ने 92 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। उनके अलावा कामिंदु मेंडिस ने 55 रन बनाए। श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 72.4 ओवर में छह विकेट पर 229 रन बना लिए। टीम ने भारत की 213 रन की बढ़त को खत्म करते हुए अब 16 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
बारिश ने भारत की मुश्किल बढ़ाई
चौथे दिन का खेल भारी बारिश के कारण समय से पहले रोकना पड़ा। बारिश के कारण भारतीय टीम को श्रीलंका की पारी समेटने और जीत के लिए जरूरी चार विकेट हासिल करने का मौका नहीं मिल सका। अब मुकाबले के आखिरी दिन भारत के सामने श्रीलंका के बचे हुए चार विकेट जल्द हासिल करने की चुनौती होगी। यदि भारतीय गेंदबाज शुरुआती सत्र में श्रीलंका की पारी समेट लेते हैं, तो टीम के पास टेस्ट मैच जीतने और सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने का मजबूत मौका होगा।
04:38 PM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: बारिश के कारण रुका खेल
बारिश के कारण तीसरे सत्र का खेल रुक गया है। श्रीलंका दूसरी पारी में फिलहाल 16 रन आगे है। सोनल दिनूषा सात और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
04:02 PM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को छठा झटका
श्रीलंका को 218 के स्कोर पर छठा झटका लगा। सारांश जैन ने इस मैच में अपना तीसरा विकेट लिया। उन्होंने निरोशन डिकवेला को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। डिकवेला छह रन बना सके। फिलहाल सोनल दिनुषा और केशारा नुवांथा क्रीज पर हैं। श्रीलंका की बढ़त पांच रन की है।03:42 PM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को बढ़त
श्रीलंकाई टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 213 रन की बढ़त हासिल थी। जवाब में श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 217 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त चार रन की हो चुकी है। श्रीलंका ने चायकाल के बाद 13 रन बनाने में दो अहम विकेट गंवा दिए। कप्तान धनंजय डिसिल्वा 23 रन बनाकर आउट हुए। मानव सुथार की गेंद उनके बल्ले और पैड पर लगकर स्लिप में खड़े पडिक्कल के पास चली गई। वहीं, अच्छी बल्लेबाजी कर रहे पासिंदु सूरियाबंदारा 92 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सुथार की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलने के प्रयास में पासिंदु स्टंप हो गए। पासिंदु ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया।03:39 PM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: धनंजय आउट, पासिंदु शतक से चूके
श्रीलंका ने चायकाल के बाद 13 रन बनाने में दो अहम विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान धनंजय डिसिल्वा 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अच्छी बल्लेबाजी कर रहे पासिंदु सूरियाबंदारा 92 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों को मानव सुथार ने पवेलियन भेजा। पासिंदु ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया। श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 212 रन है। वह भारत से एक रन पीछे है।03:05 PM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: चायकाल
चौथे दिन चायकाल तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 199 रन बना लिए हैं । फिलहाल कप्तान धनंजय डिसिल्वा 14 रन और पासिंदु सूरियाबंदारा 90 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 21 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका अभी भारत से 14 रन पीछे है। भारत ने 213 रन की बढ़त हासिल की थी। फॉलोऑन खेलते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही थी। लाहिरू उदारा तीन रन बनाकर सिराज का शिकार बने। फिर कामिल मिशारा ने पासिंदु के साथ 58 रन की साझेदारी निभाई। कामिल को जडेजा ने पवेलियन भेजा। इसके बाद पासिंदु ने कामिंदु मेंडिस के साथ 115 रन की साझेदारी निभाई। कामिंदु 92 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 55 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:09 PM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: कामिंदु पवेलियन लौटे
श्रीलंका को दूसरी पारी में 178 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिंदु मेंडिस को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। गिल ने बेहतरीन कैच लपका। गिल ने पीछे दौड़ते हुए डाइव मारकर गेंद लपक लिया। इस तरह कामिंदु और पासिंदु के बीच 115 रन की साझेदारी का अंत हुआ। कामिंदु ने 92 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। फिलहाल पासिंदु के साथ धनंजय डिसिल्वा क्रीज पर है। पासिंदु अपने पहले शतक के करीब हैं। श्रीलंका ने तीन विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। पासिंदु 83 रन बनाकर और धनंजय एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका अभी भारत से 34 रन पीछे है।01:49 PM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: पासिंदु-कामिंदु के बीच शतकीय साझेदारी
पासिंदु और कामिंदु के बीच अब तक 100 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने दो विकेट पर 160 से ज्यादा रन बना लिए हैं। पासिंदु सूरियाबंदारा के बाद कामिंदु मेंडिस ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने प्रसिद्ध की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। यह कामिंदु का सातवां अर्धशतक रहा। इससे पहले पासिंदु ने लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा था। पासिंदु ने भी चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया था। श्रीलंका फिलहाल भारत से 45+ रन पीछे है।01:45 PM, 26-Aug-2026
IND vs SL Live Score: पासिंदु-कामिंदु के अर्धशतक
श्रीलंका ने 40 ओवर में दो विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। पासिंदु सूरियाबंदारा के बाद कामिंदु मेंडिस ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने प्रसिद्ध की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। यह कामिंदु का सातवां अर्धशतक रहा। इससे पहले पासिंदु ने लगातार दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा था। पासिंदु ने भी चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया था। श्रीलंका फिलहाल भारत से 51 रन पीछे है। पासिंदु और कामिंदु के बीच अब तक 99 रन की साझेदारी हो चुकी है।01:09 PM, 26-Aug-2026