Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Programs will be held for 15 days on Foundation Day, from sports to cultural evening

झारखंड: स्थापना दिवस पर 15 दिन तक होंगे कार्यक्रम, खेलकूद से लेकर सांस्कृतिक संध्या तक दिखेगी राज्य की पहचान

Mon, 16 Nov 2026 05:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Nov 2026 05:52 PM IST
सार

झारखंड स्थापना दिवस और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर 15 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत स्वच्छता दौड़ से हुई। 28 नवंबर को खेलगांव में समापन होगा। इस दौरान खेलकूद, सांस्कृतिक आयोजन, प्रदर्शनी, योजनाओं का उद्घाटन और परिसंपत्ति वितरण होगा।

विज्ञापन
Jharkhand: Programs will be held for 15 days on Foundation Day, from sports to cultural evening
हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड राज्य स्थापना दिवस, 2026 और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राज्यभर में 15 दिवसीय विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 15 नवंबर को 'रन फॉर क्लीनलिनेस' (स्वच्छता के लिए दौड़) के साथ हुई। पखवाड़े का समापन 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में आयोजित भव्य समारोह के साथ होगा।

विज्ञापन

इस दौरान स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनभागीदारी से जुड़े आयोजन, मेला-सह-प्रदर्शनी तथा विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास और परिसंपत्ति वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 7 से 8 बजे तक राज्य के सभी जिलों में 'रन फॉर क्लीनलिनेस' के आयोजन से हुई। इसके तहत जिलों के प्रमुख स्थलों और चौक-चौराहों से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौड़ के समापन पर जिले के प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई की गई। इस आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  पीजी मेडिकल की दूसरी काउंसलिंग शुरू, 17 नवंबर तक करें आवेदन, 25 को मिलेगा सीट आवंटन

स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत 17 से 25 नवंबर तक पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा नाटक, नृत्य-संगीत, निबंध लेखन और अन्य रचनात्मक गतिविधियां शामिल होंगी। इन आयोजनों के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और अधिक से अधिक लोगों को स्थापना दिवस समारोह से जोड़ने की पहल की जाएगी।

जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों और टीमों को 26 एवं 27 नवंबर को रांची के खेलगांव में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 28 नवंबर को आयोजित मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

वहीं, 26 से 28 नवंबर तक खेलगांव में मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न विभागों के स्टॉल के साथ राज्य के प्रत्येक जिले का एक-एक स्टॉल लगाया जाएगा। विभागीय स्टॉल के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संचालित कार्यक्रमों और जनोपयोगी सेवाओं की जानकारी आम लोगों को दी जाएगी।

जिला स्तरीय स्टॉल पर संबंधित जिले के विशिष्ट उत्पादों, पर्यटन स्थलों और आर्थिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा नवाचार पर आधारित विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से राज्य में हो रहे नए प्रयोगों और रचनात्मक पहलों को सामने लाया जाएगा।

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को खेलगांव में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी होगा। पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में 26 से 28 नवंबर तक खेलगांव में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें झारखंड की समृद्ध लोककला, संस्कृति, परंपरा और सांस्कृतिक विविधता की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

कुल मिलाकर, झारखंड स्थापना दिवस और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित यह पखवाड़ा स्वच्छता, जनभागीदारी, प्रतिभाओं के सम्मान, विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को एक मंच पर लाने का प्रयास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed