सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand Rajya Sabha Election: Voting held under tight security, all BJP MLAs cast votes, eyes on results

Jharkhand Rajya Sabha Election: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान, BJP के सभी विधायकों ने वोट डाला, अब नतीजों पर नजर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, जबकि सभी की निगाहें परिणाम पर टिकी हैं।

Jharkhand Rajya Sabha Election: Voting held under tight security, all BJP MLAs cast votes, eyes on results
राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान जारी है। मतदान को लेकर विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा के सभी 24 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।



सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त रखी गई है कि चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत पास जारी होने के बावजूद मीडिया कर्मियों को मतदान स्थल तक जाने की अनुमति नहीं दी गई। विधानसभा परिसर में केवल अधिकृत अधिकारियों और संबंधित प्रतिनिधियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ranchi: 'एक अंगदान, कई जिंदगियों को नया जीवन', CM सोरेन ने बताया क्यों जरूरी है अंग दान? लोगों से की खास अपील
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में दो सीटों के लिए कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी तीसरे प्रत्याशी के रूप में मुकाबले में हैं। चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में उत्साह का माहौल है। सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मतदान और चुनावी रणनीति की निगरानी के लिए विभिन्न दलों ने अपने वरिष्ठ नेताओं और पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस की ओर से प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी बेला प्रसाद और राज्यसभा सांसद डॉ. नासिर हुसैन चुनाव प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं।

वहीं झामुमो की ओर से सुदिव्य कुमार सोनू, विनोद पांडेय, फागू बेसरा और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है। भाकपा (माले) की ओर से हलधर महतो और गीता मंडल, जबकि राजद की ओर से भी पार्टी प्रतिनिधि चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और सभी की निगाहें अब चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed