{"_id":"6aeb1a5dc15675c92b078db6","slug":"jharkhand-several-trains-cancelled-until-november-8-some-to-operate-only-up-to-adra-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: 8 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, कुछ का परिचालन आद्रा तक सीमित, बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस भी होगी लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: 8 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द, कुछ का परिचालन आद्रा तक सीमित, बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस भी होगी लेट
Wed, 04 Nov 2026 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 04 Nov 2026 05:13 PM IST
सार
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर और आद्रा मंडल में विकास एवं तकनीकी कार्यों के चलते 8 नवंबर तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। कई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी या आद्रा तक चलेंगी, जबकि बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 60 मिनट तक देरी से चलेगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर और आद्रा रेल मंडल में विकास और तकनीकी रखरखाव कार्यों के कारण टाटानगर होकर सफर करने वाले रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। चक्रधरपुर मंडल में रेलवे झारसुगुड़ा और बागडीह स्टेशनों के बीच चौथी लाइन की कमीशनिंग का काम कर रहा है। इसके अलावा आद्रा मंडल में ट्रैक की सुरक्षा और मेंटेनेंस को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे 8 नवंबर तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक ले रहा है। इन विकास कार्यों और तकनीकी ब्लॉकों के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों का परिचालन निर्धारित गंतव्य स्टेशन से पहले समाप्त करने का फैसला किया है। इस दौरान बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेन भी रास्ते में 45 से 60 मिनट की देरी से संचालित होगी।
8 नवंबर को पूरी तरह रद्द रहेंगी ये मेमू ट्रेनें
रेलवे की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आद्रा मंडल में ब्लॉक के कारण 8 नवंबर को दो प्रमुख मेमू ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। रेलवे इस दिन आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (गाड़ी संख्या 68046/68045) और आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (गाड़ी संख्या 63594/63593) का परिचालन नहीं करेगा। आठ नवंबर को इन दोनों मेमू ट्रेनों के पूरी तरह रद्द रहने से इस रूट पर नियमित रूप से सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
केवल आद्रा स्टेशन तक ही सीमित रहेगा परिचालन
तकनीकी ब्लॉक और विकास कार्यों की वजह से रेलवे ने कुछ मेमू ट्रेनों का परिचालन बीच के स्टेशन तक ही सीमित रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू (गाड़ी संख्या 68056/68060) का परिचालन 5 और 8 नवंबर को केवल आद्रा स्टेशन तक ही सीमित रहेगा। इस दौरान आद्रा और आसनसोल स्टेशनों के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी। वहीं रेलवे 6 और 7 नवंबर को भी आसनसोल-पुरुलिया मेमू (गाड़ी संख्या 63594/63593) को केवल आद्रा स्टेशन तक ही परिचालित करेगा और आद्रा से आगे इसका संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
60 मिनट तक देरी से चलेगी बक्सर एक्सप्रेस
रेल ब्लॉक का सीधा असर लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ेगा। रेलवे 5 और 8 नवंबर को बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18184) को रास्ते में 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित करके चलाएगा। रास्ते में नियंत्रित कर चलाए जाने के कारण यात्रियों को अपने निर्धारित गंतव्य स्टेशन तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों की संशोधित समय-सारिणी और परिचालन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।