Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Two brothers murdered their wives and buried the bodies in a forest

झारखंड: दो सगे भाइयों ने अपनी पत्नियों की हत्या कर शव जंगल में दफनाए, एंबुलेंस से पहुंचाया था शव

Wed, 25 Nov 2026 05:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Nov 2026 05:23 PM IST
सार

गुमला में दो सगे भाइयों पर अपनी पत्नियों की हत्या कर शव सिमडेगा के वीरू जंगल में दफनाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपी पति हिरासत में हैं।

 

विज्ञापन
Jharkhand: Two brothers murdered their wives and buried the bodies in a forest
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुमला जिले में दो सगे भाइयों ने अपनी-अपनी पत्नियों की हत्या कर उनके शवों को सिमडेगा जिले के वीरू जंगल में दफना दिया। पुलिस ने बुधवार को जंगल से दोनों महिलाओं के शव बरामद कर लिए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एंबुलेंस को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपी पतियों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


वैवाहिक विवाद के बाद समझौता
मृतक महिलाओं की पहचान विंध्याचल नगर नदी टोली निवासी 28 वर्षीय मिनी प्रिया और 20 वर्षीय राधिका कुमारी के रूप में हुई है। मिनी प्रिया का पति शिव शंकर साहू और राधिका का पति नवीन साहू है। दोनों दंपतियों के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। शनिवार को कुछ लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। इसके बाद शिव शंकर और नवीन अपनी-अपनी पत्नियों को लेकर समसेरा स्थित घर चले गए थे। सोमवार सुबह परिजनों की दोनों महिलाओं से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद परिजनों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


एंबुलेंस से जंगल पहुंचाए शव
आरोप है कि घर में दोबारा विवाद होने पर दोनों भाइयों ने अपनी पत्नियों की हत्या कर दी। इसके बाद शवों को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने एंबुलेंस का इस्तेमाल किया। एंबुलेंस चालक शिव शंकर दोनों शवों को एंबुलेंस में लादकर सिमडेगा थाना क्षेत्र के वीरू जंगल ले गया। वहां दोनों भाइयों ने मिलकर शवों को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे को लेकर थाने पहुंचे आरोपी
मंगलवार को दोनों आरोपी अपने सात वर्षीय बेटे के साथ गुमला थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को दोनों महिलाओं के लापता होने की जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उनसे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में शिव शंकर ने कथित तौर पर हत्या और शवों को जंगल में दफनाने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस जब्त कर ली और कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया।


तलाशी अभियान में बरामद हुए शव
आरोपियों की निशानदेही पर मंगलवार रात पुलिस टीम वीरू जंगल पहुंची और शवों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बुधवार सुबह तीन सदस्यीय टीम गठित कर दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जंगल में दफन दोनों महिलाओं के शव बरामद हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सिमडेगा भेज दिया है। शव मिलने की सूचना पर परिजन आक्रोशित होकर सदर थाने पहुंचे। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed