Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand weather cyclonic storm rain alert yellow alert four districts november 2026

झारखंड में चक्रवाती तूफान का असर: 19 से बारिश के आसार, चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

Tue, 17 Nov 2026 10:14 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Nov 2026 10:14 AM IST
सार

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से झारखंड में 19 से 22 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है। 20 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
jharkhand weather cyclonic storm rain alert yellow alert four districts november 2026
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का असर झारखंड के मौसम पर भी दिखाई देने लगेगा। राज्य में 19 से 22 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, 20 और 21 नवंबर को दक्षिणी झारखंड के चार जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर कोल्हान और आसपास के इलाकों में देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा अवदाब उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 17 नवंबर की शाम तक प्रचंड से अति प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। तूफान के 20 नवंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और तूनी के बीच तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि, तूफान का सीधा असर झारखंड पर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

17 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 नवंबर तक झारखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा या धुंध रहने की भी संभावना है। इसके बाद 19 नवंबर से मौसम में बदलाव शुरू होगा और कई जिलों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

19 नवंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 20 नवंबर को इन चारों दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, 21 नवंबर को मध्य झारखंड और उससे सटे पश्चिमी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 22 नवंबर को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस तरह 19 से 22 नवंबर तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

रांची में 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान

बारिश की संभावना के बीच झारखंड में सुबह और रात के समय ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। राजधानी रांची में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे रात का तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।


फिलहाल राज्य में चाईबासा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, खूंटी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को आने वाले दिनों में मौसम में होने वाले बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed