{"_id":"6ab25e056f2da7564606ded3","slug":"jharkhand-weather-heavy-rain-lightning-alert-september-27-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: 27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: 27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
Tue, 22 Sep 2026 04:25 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:25 PM IST
सार
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से झारखंड में 27 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
बारिश से जलजमाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत के पूर्व-मध्य और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। बीते 24 घंटे में राजधानी में बारिश ट्रेस रही। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की संभावना बनी हुई है।
23 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 23 सितंबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिले शामिल हैं। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
24 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 24 सितंबर को दक्षिणी झारखंड के सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के साथ उनसे सटे मध्य झारखंड के रांची, गुमला और खूंटी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बाद 25 और 26 सितंबर को भी अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश और मेघगर्जन की संभावना है।
विज्ञापन
वज्रपात के दौरान बरतें विशेष सावधानी
27 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। तेज हवा के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की भी अपील की गई है।