सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Police nab man who killed youth by crushing him with Thar in ranchi vehicle seized

Jharkhand: थार से कुचल कर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वाहन जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: रांची के चुटिया में गृहप्रवेश समारोह के दौरान पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आरोपी ने थार वाहन से युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  
 

Jharkhand Police nab man who killed youth by crushing him with Thar in ranchi vehicle seized
प्रेस को जानकारी देती पुलिस,गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र में थार वाहन से कुचलकर एक युवक की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार (32) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त थार रॉक्स वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Trending Videos


पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर क्या बताया?
इस संबंध में चुटिया थाना कांड संख्या 22/26, दिनांक 12 फरवरी के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 103(1) और 61(2) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मृतक धर्मेन्द्र कुमार के पिता रामाश्नय शर्मा (65), निवासी रिवर व्यू कॉलोनी, हटिया के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे के लेन देन को लेकर हुआ था विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी को अमरावती कॉलोनी, चुटिया में आयोजित एक गृहप्रवेश कार्यक्रम के दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर धर्मेन्द्र और आरोपी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने आवेश में आकर काले रंग की थार रॉक्स को तेज गति से चलाते हुए धर्मेन्द्र को कुचल दिया। इस घटना में छह अन्य लोग भी घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:  लड़की की ड्रेस पहन प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

घटना के बाद फरार हो गया था आरोपी
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त थार रॉक्स वाहन और एक सैमसंग स्मार्टफोन भी जब्त किया है। बताया गया है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed