सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Rajya Sabha elections Objection to Parimal Nathwani's nomination papers, scrutiny process on hold for now

Jharkhand: राज्यसभा चुनाव में बड़ा ट्विस्ट! परिमल नाथवानी के नामांकन पर सवाल, रिटर्निंग ऑफिसर ने फैसला रोका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर कथित त्रुटियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रिटर्निंग ऑफिसर ने नाम, पारिवारिक विवरण और आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारियों पर आपत्ति दर्ज करते हुए अंतिम फैसला फिलहाल सुरक्षित रख लिया है।  

Rajya Sabha elections Objection to Parimal Nathwani's nomination papers, scrutiny process on hold for now
परिमल नाथवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बुधवार को हुई स्क्रूटनी के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में कथित त्रुटियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नामांकन पत्र की वैधता पर अंतिम निर्णय फिलहाल रोक दिया गया है।



नाम और दस्तावेजों में कथित विसंगति पर उठी आपत्ति
जानकारी के अनुसार, विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं रिटर्निंग ऑफिसर रंजीत कुमार ने नामांकन पत्र में तीन बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज की है। इनमें प्रत्याशी के नाम के उल्लेख में असंगति, अविभाजित परिवार से संबंधित जानकारी वाले कॉलम की अनुपस्थिति तथा आपराधिक मामलों से जुड़े विवरण में कथित अधूरी जानकारी शामिल है। बताया जा रहा है कि कुछ दस्तावेजों में नाम "परिमल नाथवानी" जबकि कुछ में 'नाथवानी परिमल' दर्ज है, जिसे लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद सचिवालय पहुंचे परिमल नाथवानी
मामले की जानकारी मिलने के बाद परिमल नाथवानी स्वयं विधानसभा सचिवालय पहुंचे और रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष आपत्तियों का जवाब दिया। इस दौरान उनके समर्थन में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस की शिकायत ने बढ़ाई सियासी हलचल
वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित शिकायत भी सौंपी गई है। शिकायत में नामांकन पत्र में आवश्यक जानकारियां पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं होने का आरोप लगाया गया है। शिकायत और आपत्तियों पर विचार करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ने फिलहाल नामांकन पत्र की वैधता पर निर्णय सुरक्षित रखा है।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में करोड़पतियों की टक्कर! परिमल नाथवानी ने सबको छोड़ा पीछे, जानिए किसके पास कितनी दौलत?

गठबंधन उम्मीदवारों को मिली राहत, नामांकन वैध
दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। जांच के दौरान प्रणव झा और बैद्यनाथ राम के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। अब सभी की नजरें रिटर्निंग ऑफिसर के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जो राज्यसभा चुनाव के समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed