{"_id":"69a1910ee1db8e73f50ffc28","slug":"ranchi-municipal-election-results-ward-25-fake-voting-row-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची नगर निकाय चुनाव: कई वार्डों के नतीजे घोषित, वार्ड 25 में 210 फर्जी वोट का आरोप, मतगणना पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची नगर निकाय चुनाव: कई वार्डों के नतीजे घोषित, वार्ड 25 में 210 फर्जी वोट का आरोप, मतगणना पर रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: झारखंड ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार
रांची शहरी निकाय चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है और कई वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अलग-अलग वार्डों से विजयी प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं, जिससे समर्थकों में उत्साह है।
रांची नगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रांची शहरी निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। सुबह से ही कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है और अलग-अलग वार्डों के नतीजे सामने आने लगे हैं। जैसे-जैसे परिणाम घोषित हो रहे हैं, वैसे-वैसे विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
इन वार्डों में घोषित हुए विजेता
अब तक जारी नतीजों के मुताबिक वार्ड संख्या 1 से नकुल तिर्की विजयी हुए हैं। वार्ड 2 से सविता कच्छप ने जीत दर्ज की है।
शेष वार्डों की गिनती जारी
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि बाकी वार्डों की मतगणना अभी जारी है और जल्द ही अन्य नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। चुनाव परिणामों को लेकर पूरे शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और लोगों की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं।
वार्ड 25 में फर्जी वोटिंग का आरोप, मतगणना पर रोक
इधर नगर निकाय चुनाव के वार्ड नंबर 25 में फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि 210 फर्जी वोट डाले गए हैं। इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। शिकायत के बाद आयोग ने वार्ड 25 की मतगणना पर रोक लगा दी है। इस वार्ड में कुल 14 प्रत्याशी विरोध जता रहे हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है और सभी की नजरें आयोग के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।
Trending Videos
इन वार्डों में घोषित हुए विजेता
अब तक जारी नतीजों के मुताबिक वार्ड संख्या 1 से नकुल तिर्की विजयी हुए हैं। वार्ड 2 से सविता कच्छप ने जीत दर्ज की है।
- वार्ड 7 से मीनू देवी और वार्ड 19 से गीता कुमारी को मतदाताओं का समर्थन मिला है।
- वार्ड 20 से सुनील यादव और वार्ड 25 से सुषमा राज ने अपने-अपने वार्ड में जीत हासिल की है।
- वार्ड 39 से शीला देवी विजयी घोषित की गई हैं।
- वार्ड 26 से प्रदीप कुमार, वार्ड 31 से नीरज कुमार, वार्ड 37 से परमेश्वर सिंह और वार्ड 38 से अवधेश ठाकुर ने जीत दर्ज की है।
- वहीं वार्ड 48 से अमित मिंज और वार्ड 49 से जमीला खातून भी चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।