फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   RJD focused on strengthening its organization; set to contest panchayat elections with full force.

झारखंड: पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा राजद, संगठन मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 28 Oct 2026 03:37 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 03:37 PM IST
सार

झारखंड में राजद ने आगामी पंचायत चुनावों की तैयारी और संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी ने एक नवंबर की दिल्ली रैली में हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही।

विज्ञापन
RJD focused on strengthening its organization; set to contest panchayat elections with full force.
बैठक में उपस्थित राजद के अध्यक्ष और विधायक दल के नेता सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव की अध्यक्षता में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें राजद विधायक दल के नेता, विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राजद विधायक दल के नेता एवं पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से समय-समय पर इस तरह की बैठकें आयोजित की जाती हैं। झारखंड में आगामी दिनों में पंचायत चुनाव होने हैं। राजद इन चुनावों में मजबूती के साथ अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में राज्य की गठबंधन सरकार के कार्यों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन


पढे़ं:  पलामू में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, उत्तम हॉस्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश पासवान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी के जरिए सत्ता हासिल कर रही है। उनके अनुसार, बिहार और बंगाल के बाद अब उत्तर प्रदेश अगला निशाना है। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इसके माध्यम से लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं।

उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। पासवान ने कहा कि राजद भी इस मुद्दे पर मजबूती से विरोध कर रहा है। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली में झारखंड से राजद के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में पार्टी महासचिव कमलेश यादव, युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव, अनिता यादव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed