फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   RSS office bomb blast case: ED arrives in Lohardaga; raid at accused's home lasts five hours.

झारखंड न्यूज: संघ कार्यालय ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन, लोहरदगा में कथित आरोपी के घर ईडी की छापेमारी

Thu, 17 Sep 2026 04:58 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 04:58 PM IST
सार

रांची के आरएसएस कार्यालय में हुए बम धमाके की जांच के सिलसिले में ED की टीम ने गुरुवार को लोहरदगा में कार्रवाई की। टीम ने कथित आरोपी अमन अंसारी के घर करीब पांच घंटे तक तलाशी ली। हालांकि, कार्रवाई के दौरान क्या बरामद हुआ

विज्ञापन
RSS office bomb blast case: ED arrives in Lohardaga; raid at accused's home lasts five hours.
ईडी की टीम जांच करती

विस्तार

रांची स्थित राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने लोहरदगा में कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, ED की टीम मामले के कथित आरोपी अमन अंसारी के घर पहुंची और करीब पांच घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक, टीम ने अमन अंसारी के आवास पर विभिन्न दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की तलाश की। इस दौरान घर के अलग-अलग हिस्सों की जांच की गई। हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। न ही यह स्पष्ट किया गया है कि जांच एजेंसी किन बिंदुओं को लेकर कार्रवाई कर रही थी।

विज्ञापन

आरएसएस कार्यालय बम धमाका मामले की जांच के दौरान इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी लोहरदगा पहुंच चुकी है। एनआईए की ओर से मामले से जुड़े आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी लिए जाने की जानकारी सामने आई थी। अब ईडी की कार्रवाई के बाद मामले की जांच को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड पहुंचा विवाद: वंदे मातरम पर प्रदीप यादव ने CM को लिखा चिट्ठी, कहा- शुरुआती दो छंद ही किए जाएं अनिवार्य

हालांकि, ईडी की ताजा कार्रवाई को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं की गई है। ऐसे में छापेमारी के दौरान हुई बरामदगी, कार्रवाई के आधार और आगे की जांच को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही ईडी की कार्रवाई और मामले में इसकी भूमिका की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed