Jharkhand: घरवालों को नहीं था अंदाजा! नाबालिग प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, ट्रैक पर मिली लाशें
Jharkhand: लातेहार जिले के बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड पर रिचुघाटा स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना में दो नाबालिग प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। ट्रैकमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विस्तार
लातेहार जिले के बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड स्थित रिचुघाटा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां दो नाबालिग प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह ट्रैकमैन ने धरधरी पुल के पास डाउन लाइन पर दो शव पड़े देखे और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही लातेहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला
ये भी पढ़ें: खूंटी में उग्रवादी हमला, कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग, मशीन जलाकर फैलाई दहशत
ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिले शव, जांच जारी
शुक्रवार सुबह दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, दोनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या की है, हालांकि अभी तक इसके स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
