बिहार: 19 लाख भर्ती के लिए कवायद शुरू, सभी विभागों से मांगा रिक्तियों का ब्योरा
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) में सबसे अहम मुद्दों में से एक बेरोजगारी को दूर करने के लिए नीतीश सरकार ने कमर कस ली है। नई पारी शुरू होने के 24 घंटे के भीतर ही राज्य सरकार ने सभी शासकीय विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा है। बताया जा रहा है कि विभागवार पदों को भरने के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जा सकता है। नई पारी की शुरुआत में ही नीतीश सरकार बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में बहाली कर सकती है।
सामान्य प्रशासन विभाग से खाली पदों का ब्योरा देने को लेकर एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि विभागीय प्रमुख बताएं कि उनके यहां स्वीकृत पदों के विरुद्ध कितने पदों पर संविदा या नियोजन द्वारा कितने लोग काम कर रहे हैं। पहले से नियुक्त लोगों के अलावा कितने पद खाली पड़े हैं, जिन पर संविदा के आधार पर नियुक्ति होनी है। संविदा या नियोजन के लिए प्रक्रियाधीन पदाधिकारियों और कर्मियों की संख्या कितनी है।
ये भी पढ़ें : Police Bharti 2020: 8000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, 12वीं पास करें आवेदन, 69000 तक सैलरी
प्राथमिकता से ब्योरा देने के निर्देश -
सरकार ने अपने अधिकारियों को कहा है कि रिटायर कर्मियों का संविदा नियोजन छोड़कर अन्य सभी पदों का ब्योरा सर्वोच्च प्राथमिकता देकर तुरंत उपलब्ध कराएं। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2020 में महागठबंधन ने सरकारी नौकरी और रोजगार को ही बड़ा मुद्दा बनाया था। महागठबंधन ने वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो 24 घंटे के भीतर ही 10 लाख नौकरियां देने की कवायद शुरू की जाएगी। मुद्दे को समर्थन मिलता देख एनडीए ने मौका देखते ही 19 लाख नौकरियां देने का वादा कर दिया। अब एनडीए की सरकार बनने के बाद उसी वादे को पूरा करने की कवायद की जा रही है।
ये भी पढ़ें : Sarkari Job: 4638 पदों पर बंपर सरकारी नौकरियां, बस चाहिए ये योग्यता, 58000 तक सैलरी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।