फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ : रामपुर खास में मोना का शक्ति प्रदर्शन, बोलीं- कांग्रेस को मिल सकती हैं 100 से अधिक सीटें

Sat, 24 Oct 2026 07:56 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Oct 2026 07:56 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामपुर खास पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना का प्रतापगढ़ से लालगंज तक भव्य स्वागत हुआ। इंदिरा चौक पर आयोजित जनसभा में उन्होंने पेपरलीक, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। साथ ही सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे और कांग्रेस के चुनावी लक्ष्य पर भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन
Aradhana Mishra 'Mona' show of strength in Rampur Khas, says Congress could win more than 100 seats
आराधना मिश्रा मोना, अध्यक्ष यूपी कांग्रेस कमेटी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामपुर खास पहुंचने पर शनिवार को भव्य स्वागत किया गया। प्रतापगढ़ की सीमा से लेकर लालगंज तक जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। लालगंज के इंदिरा चौक पर आयोजित जनसभा में कांग्रेसियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। यहां मोना को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

मोना ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपरलीक की घटनाएं और बेरोजगारी युवाओं के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी, शिक्षक और छात्र भी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण का दावा करने वाली भाजपा सरकार बेटियों को सुरक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर देने में विफल रही है।रामपुर खास की जनता से मिले समर्थन को अपनी ताकत बताते हुए मोना ने कहा कि क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने की अपील की।

Trending Videos
Aradhana Mishra 'Mona' show of strength in Rampur Khas, says Congress could win more than 100 seats
कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद।

कांग्रेस को मिल सकती हैं 100 से अधिक सीटें: मोना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व को लेना है। कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। उन्होंने संभावना जताई कि पार्टी को 100 से अधिक सीटें मिल सकती हैं, जो लोगों की कल्पना से भी अधिक हो सकती हैं। मोना ने कहा कि सीटों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस का लक्ष्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि चुनाव जीतकर सरकार बनाना है।

Aradhana Mishra 'Mona' show of strength in Rampur Khas, says Congress could win more than 100 seats
लालगंज में कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का स्वागत किया गया। - फोटो : संवाद।

महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोना को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना रामपुर खास के लिए गौरव की बात है। उन्होंने महंगाई, वोट चोरी के आरोपों और रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज तिवारी ने की, जबकि संचालन ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर विधायक पुत्र राघव मिश्र, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह पंकज, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, केडी मिश्र, दृगपाल यादव, लालजी यादव, प्रदेश कांग्रेस सदस्य प्रशांत देव शुक्ल, दारा सिंह, रवि सिंह, कमल सिंह, राजू सिंह, महेंद्र शुक्ला और इरफान अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aradhana Mishra 'Mona' show of strength in Rampur Khas, says Congress could win more than 100 seats
लालगंज में कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का स्वागत किया गया। - फोटो : संवाद।

पीलीभीत में मतदाता सूची की गड़बड़ी का मुद्दा उठाया

लालगंज में मोना ने पीलीभीत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने जिम्मेदार लोगों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि मताधिकार के साथ धोखाधड़ी होगी तो लोकतंत्र कैसे सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उनके मुताबिक, चुनाव आयोग ने मामले को स्वीकार करते हुए कार्रवाई भी की है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी ऐसी गड़बड़ियां हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए पार्टी अभियान चला रही है।

विज्ञापन
Aradhana Mishra 'Mona' show of strength in Rampur Khas, says Congress could win more than 100 seats
प्रतापगढ़ के लालगंज में आयोजित कार्यक्रम में बोलते राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी। - फोटो : संवाद।

अगई मोड़ से लालगंज तक हुआ स्वागत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामपुर खास पहुंचीं मोना का जिले की सीमा अगई मोड़ पर स्वागत किया गया। वह राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी और राघव मिश्र के साथ पहुंचीं। समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों, डीजे, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। रानीगंज कैथौला, रायपुर तियांई, मेढ़ावां, नया पुरवा और वर्मा नगर में भी मोना का स्वागत किया गया। तहसील गेट पर अधिवक्ताओं ने उनकी आरती उतारी।

जनसभा से पहले मोना ने अपने पिता प्रमोद तिवारी के साथ लालगंज चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जनसभा के बाद वह प्रमोद तिवारी के साथ बाबा घुइसरनाथ धाम के लिए रवाना हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed