फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साले के सिर में मारी गोली: बहन ने फोन कर कहा था, ये बहुत गुस्से में हैं मार देंगे; इस बात पर जीजा बना जल्लाद

Tue, 18 Aug 2026 05:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कोहड़ौर/ मदाफरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कोहड़ौर/ मदाफरपुर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 18 Aug 2026 05:30 PM IST
सार

आरोपी जीजा कपिल ने बुलेट से ससुराल पहुंचकर हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। घर से बाहर निकले देवेंद्र ने बहनोई के हाथ से पिस्टल नीचे गिराने के लिए डंडे से हमला किया। साले के हमले से आग बबूला हुए बहनोई ने देवेंद्र को सिर और दाहिने पैर में गोली मार दी। 

विज्ञापन
Brother-in-law shoots and kills brother-in-law in head in Pratapgarh
मृतक साला देवेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

यूपी के प्रतापगढ़ स्थित मदाफरपुर बाजार में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे जीजा ने लाइसेंसी पिस्टल से मेडिकल स्टोर संचालक साले की गोली मारकर हत्या कर दी। बाजार के आक्रोशित लोगों ने डंडे से पीटकर आरोपी को भी घायल कर दिया। पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।


 

Brother-in-law shoots and kills brother-in-law in head in Pratapgarh
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

तीन भाइयों की इकलौती बहन है प्रियंका
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर निवासी गया प्रसाद यादव के तीन बेटे भूपेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, देवेंद्र यादव और इकलौती बेटी प्रियंका हैं। छोटा बेटा देवेंद्र मेडिकल स्टोर घर में मेडिकल स्टोर चलाता था। गया प्रसाद ने बेटी की शादी सुल्तानपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जोगीबीर निवासी कपिल देव के साथ की है। 

Brother-in-law shoots and kills brother-in-law in head in Pratapgarh
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

बहन ने किया था मदद के लिए फोन
सोमवार की शाम प्रियंका ने मायके वालों को फोन पर बताया कि वह और उसके बच्चे असुरक्षित हैं। विदाई करके ले चलो, पति सभी की हत्या कर देगा। बहन की पुकार सुन भाई उपेंद्र यादव और देवेंद्र बहन को विदा कराकर घर ले आए। पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने सोमवार की शाम फोन कर गाली-गलौज करते हुए ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार की सुबह आरोपी ने घर आने का धमकी देते हुए सभी की हत्या करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brother-in-law shoots and kills brother-in-law in head in Pratapgarh
इसी बुलेट पर सवार होकर आया था हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

ससुराल पहुंच दामाद करने लगा था फायरिंग
सुबह करीब साढ़े दस बजे आरोपी बुलेट से ससुराल पहुंचकर हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। घर से बाहर निकले देवेंद्र ने बहनोई के हाथ से पिस्टल नीचे गिराने के लिए डंडे से हमला किया। साले के हमले से आग बबूला हुए बहनोई ने देवेंद्र को सिर और दाहिने पैर में गोली मार दी। जिससे वह मौके पर घायल होकर गिर गया। 

विज्ञापन
Brother-in-law shoots and kills brother-in-law in head in Pratapgarh
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

इलाच के दौरान देवेंद्र की मौत
घटना से आक्रोशित बाजार के लोगों ने आरोपी को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल देवेंद्र को मेडिकल कॉलेज भेजा। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कोहड़ौर सीएचसी पहुंची। प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed