फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   4.52 lakh from a mobile tower

Pratapgarh News: मोबाइल टावर से 4.52 लाख की डीजल चोरी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
4.52 lakh from a mobile tower
क्षेत्र के हैंसी परजी में मोबाइल टावर में बाहरी डिवाइस लगाकर डीजल चोरी करने के मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। सुल्तानपुर निवासी टेक्नीशियन प्रमोद त्रिपाठी पर एक साल में 4.52 लाख रुपये के डीजल चुराने का आरोप है। मामले में मानधाता थाने में शिकायती पत्र दिया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज निवासी कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 23 अक्तूबर को मोबाइल टावर के डीजल जेनरेटर में आग लगने की घटना हुई थी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने जांच की तो जेनरेटर में लगाए गए बाहरी कैपिसेटर डिवाइस में ब्लॉस्ट होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि टेक्नीशियन को बाहरी डिवाइस लगाने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद भी उसने अवैध तरीके से डिवाइस लगाई। आरोप है कि घटना से कंपनी को लगभग नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि टेक्नीशियन ने करीब 4.52 लाख रुपये की डीजल चोरी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच जारी है। कंपनी के प्रतिनिधियों से पूछताछ की गई है। टेक्नीशियन की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed