{"_id":"6adcf57e671a8d6823058aab","slug":"preparations-for-online-monitoring-of-cleanliness-in-the-wards-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-180810-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: वार्डों में साफ-सफाई की ऑनलाइन निगरानी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: वार्डों में साफ-सफाई की ऑनलाइन निगरानी की तैयारी
विज्ञापन
आगरा और गोरखपुर महानगर की तर्ज पर शहर के सभी वार्डों में साफ-सफाई की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। दिल्ली की तकनीकी टीम नवंबर के प्रथम सप्ताह में नगर पालिका के अधिकारियों से संपर्क करेगी। इसके बाद कार्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
ऑनलाइन निगरानी के दौरान वार्डों में गंदगी मिलने पर संबंधित सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को पुरस्कार भी मिलेगा।
शहर में 25 वार्ड हैं। नगरपालिका परिषद बेल्हा में 250 सफाई कर्मी हैं। सभी वार्डों को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी सफाई कर्मियों की है। दो शिफ्ट में वार्डों की साफ-सफाई की जाती है। सफाई के बाद वार्डों के सुपरवाइजर से जीपीएस के जरिये संबंधित वार्ड की गलियों व बाजारों की फोटो मांगी जाती है लेकिन अब इसकी आनलाइन निगरानी होगी।
विज्ञापन
आगरा व गोरखपुर की तर्ज पर यहां भी हाईटेक व्यवस्था लागू होगी। वार्डों और गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उसका एक पैनल नगरपालिका स्थित कार्यालय में लगेगा।
वर्जन -
नवंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली से तकनीकी टीम कार्यालय आएगी। ऑनलाइन निगरानी की तकनीक का प्रशिक्षण कर्मचारियों को दिया जाएगा।
- राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी-नगर पालिका