फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Zainab is turning her father's dreams into reality

Pratapgarh News: पिता के सपनों को हकीकत में बुन रहीं जैनब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Zainab is turning her father's dreams into reality
हॉकी ​खिलाड़ी जैनब खुर्शीद।
अचलपुर पूर्वी सहोदरपुर की जैनब खुर्शीद ने पिता के सपनों को हकीकत में बुनने के लिए हॉकी का हुनर सीख रही हैं। अपने को और बेहतर करने के लिए ग्वालियर में खुद को तराश रही हैं। उनका लक्ष्य राष्ट्रीय हॉकी टीम की ओर से खेलने का है।
विज्ञापन

जैनब को हॉकी खेलने की प्रेरणा अपने पिता खुर्शीद अली से मिली। पिता परिषदीय विद्यालय में व्यायाम शिक्षक हैं। पिता से खेल की बारीकियां सीखते हुए जैनब ने बचपन में हॉकी स्टिक थामी। उनके सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं। अभ्यास, अनुशासन और मेहनत को अपना हथियार बनाया। परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका मां असना कदीर का भी उनको साथ मिला।
विज्ञापन

लगाई पदकों की छड़ी
जैनब खुर्शीद ने वर्ष 2017 में सब जूनियर स्कूली स्टेट से हॉकी का सफर शुरू किया। पहली बार सफलता नहीं मिली। बेहतर प्रदर्शन के दम पर वर्ष 2018 में यूपी की सब जूनियर स्कूली नेशनल टीम में चुनी गईं। यहां टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में भी यूपी को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसी वर्ष ग्वालियर की एमपी हॉकी एकेडमी के छात्रावास में उनका चयन हुआ।

2023 में मध्य प्रदेश की ओर से नेशनल यूथ इंडिया जूनियर में गोल्ड और 2023 व 2024 में मध्य प्रदेश की ओर से खेलो इंडिया जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में दो बार स्वर्ण पदक जीते। 2025 में जूनियर स्मिता जोन नेशनल में रजत पदक हासिल किया। 2023 से 2026 के बीच एमपी स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में उनकी टीम ने तीन बार स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed