फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AAI Recruitment 2026: 389 Manager and Junior Executive Posts Announced, Package Up to 21 Lakh

AAI Jobs 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी में 389 पदों पर कैसे होगा चयन? आवेदन से पहले जान लें जरूरी शर्तें और दस्तावेज

Thu, 23 Jul 2026 02:45 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 23 Jul 2026 02:45 PM IST
सार

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 389 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 21 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज मिल सकता है। इच्छुक उम्मीदवार 8 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
AAI Recruitment 2026: 389 Manager and Junior Executive Posts Announced, Package Up to 21 Lakh
AAI Recruitment 2026 - फोटो : AI

विस्तार

AAI Recruitment 2026: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने विभिन्न विषयों में 389 मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य भारतीय उम्मीदवार 8 अगस्त 2026 से 7 सितंबर 2026 तक AAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान देशभर के अभ्यर्थियों के लिए विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का अच्छा अवसर है।

विज्ञापन

 

क्या है आवेदन की शर्तें?

विज्ञापन
पद योग्यता अनुभव
मैनेजर (सिविल) सिविल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech 3 वर्ष
मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech 3 वर्ष
मैनेजर (फाइनेंस) MBA (Finance)/CA/CMA/CFA 3 वर्ष
मैनेजर (आईटी) B.E./B.Tech (CS/IT) या MCA 3 वर्ष
मैनेजर (आर्किटेक्चर) आर्किटेक्चर में डिग्री 3 वर्ष
मैनेजर (लॉ) LLB (3 या 5 वर्ष) 3 वर्ष
मैनेजर (फायर सर्विस) फायर/मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग 3 वर्ष
मैनेजर (ऑपरेशंस) MBA + BSc या इंजीनियरिंग डिग्री 3 वर्ष
मैनेजर (कॉमर्शियल) MBA (Marketing) या इंजीनियरिंग 3 वर्ष
मैनेजर (कॉर्पोरेट प्लानिंग) सांख्यिकी/अर्थशास्त्र/ऑपरेशन रिसर्च में PG 3 वर्ष
मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) पत्रकारिता/जनसंचार में PG 3 वर्ष
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) MBA (Finance)/CA/CMA/CFA अनुभव नहीं
जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ) LLB (3 या 5 वर्ष) अनुभव नहीं
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) MBA + BSc या इंजीनियरिंग अनुभव नहीं
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एवं मैपिंग) सिविल इंजीनियरिंग/GIS/Geoinformatics/Geography में डिग्री/PG अनुभव नहीं

समझें आयु सीमा के नियम

AAI भर्ती 2026 में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं, उपयुक्त श्रेणी के दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की आयु छूट प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा, कम से कम 5 वर्ष की सैन्य सेवा पूरी कर चुके पूर्व सैनिकों और कमीशन प्राप्त अधिकारियों को 5 वर्ष की आयु छूट मिलेगी। वहीं, AAI में नियमित सेवा दे रहे और परिवीक्षा अवधि पूरी कर चुके कर्मचारियों को अधिकतम 10 वर्ष तक की आयु छूट का लाभ दिया जाएगा।

देखें रिक्तियों का विवरण

पद का नाम रिक्तियां
मैनेजर (इंजीनियरिंग-सिविल) 145
मैनेजर (इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल) 16
मैनेजर (फाइनेंस) 34
मैनेजर (सूचना प्रौद्योगिकी) 5
मैनेजर (आर्किटेक्चर) 4
मैनेजर (लॉ) 2
मैनेजर (फायर सर्विस) 14
मैनेजर (ऑपरेशंस) 28
मैनेजर (कॉमर्शियल) 9
मैनेजर (कॉर्पोरेट प्लानिंग एवं मैनेजमेंट सर्विसेज) 1
मैनेजर (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) 2
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) 36
जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ) 6
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) 79
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एवं मैपिंग) 8
- 389
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

पद वेतनमान अनुमानित वार्षिक पैकेज (CTC)
मैनेजर (ग्रुप-A) 60,000 से ₹1,80,000 प्रति माह लगभग 21 लाख प्रति वर्ष
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ग्रुप-B) 40,000 से ₹1,40,000 प्रति माह लगभग 14 लाख प्रति वर्ष

कैसे होगा चयन?

  • सभी पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को CBT के लिए बुलाया जाएगा।
  • CBT के बाद दस्तावेज सत्यापन और अन्य आवश्यक परीक्षण कराए जाएंगे।
  • मैनेजर पदों (पोस्ट कोड 1 से 11) के लिए CBT के बाद साक्षात्कार भी होगा।
  • मैनेजर (फायर सर्विसेज) पद के लिए शारीरिक माप परीक्षण, ड्राइविंग टेस्ट और शारीरिक दक्षता परीक्षा भी देनी होगी।
  • फायर सर्विसेज पद के लिए केवल शारीरिक परीक्षण में सफल उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) पदों के लिए वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। लर्नर लाइसेंस मान्य नहीं होगा।
  • अंतिम चयन CBT, इंटरव्यू (जहां लागू हो) और पात्रता शर्तों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से होगा।
  • मैनेजर (फायर सर्विसेज) पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के बाद 3 वर्ष सेवा करने के लिए 5 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा।
  • फाइनेंस पदों को छोड़कर अधिकांश पदों के लिए कलर ब्लाइंडनेस या नाइट ब्लाइंडनेस चयन में बाधा बन सकती है।
  • चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भारत में किसी भी स्थान पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed