{"_id":"6a62053f9a529be90e0c72c4","slug":"video-subedar-virendra-singh-martyred-after-slipping-on-snow-while-on-duty-in-ladakh-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"लद्दाख में ड्यूटी के दौरान बर्फ में पैर फिसलने से सूबेदार विरेंद्र सिंह शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख में ड्यूटी के दौरान बर्फ में पैर फिसलने से सूबेदार विरेंद्र सिंह शहीद
- बर्फ में पैर फिसलने से घायल हुए थे सूबेदार विरेंद्र सिंह, सैन्य परंपरा वाले परिवार ने खोया अपना सपूत
संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। देश की रक्षा करते हुए लेह-लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के सूबेदार विरेंद्र सिंह का ड्यूटी के दौरान बर्फ में पैर फिसल गया। वीरवार को शहीद का पार्थिव शरीर कनीना में पहुंचा और सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।
बता दें कि सूबेदार विरेंद्र सिंह मंगलवार को लेह के बर्फीले क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नीचे जा गिरे। इस दौरान उनको गंभीर चोटें आई और वहीं पर अंतिम सांस ली। वीरवार दोपहर 2 बजे शहीद का पार्थिव शरीर लेकर सेना टुकड़ी उनके घर पर पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने जयहिंद व नारों के साथ अंतिम यात्रा में साथ दिया और सायं करीब 4 बजे शहीद पंचतत्व में विलीन हुए।
--------
- परिवार अन्य सदस्यों ने भी दिया देशसेवा में योगदान
सूबेदार विरेंद्र सिंह का जन्म वर्ष 1980 में कनीना के वार्ड नंबर-1 में जगमाल सिंह के घर हुआ था। वर्ष 2001 में मात्र 21 वर्ष की आयु में उन्होंने भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया। प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण उन्होंने अहमदनगर में प्राप्त किया। वर्तमान में वे सेना की आर्म्ड यूनिट में लेह-लद्दाख के दुर्गम एवं बर्फीले क्षेत्र में तैनात थे। वर्ष 2002 में उनका विवाह हुआ और अब पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गए हैं। परिवार में छोटे भाई मनोज व बहन बबली हैं। उनका परिवार लंबे समय से देश सेवा की परंपरा से जुड़ा रहा है। उनके पिता, चाचा, चचेरे भाई-बहन व सगे भाई भी भारतीय सेना में भर्ती होकर देशसेवा में योगदान दे चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।