सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Announces Exam Dates for Assistant Education Development Officer Recruitment

BPSC AEDO Exam: बिहार सहायक शिक्षा विकास अधिकारी लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित, 14 अप्रैल से होंगे एग्जाम

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 26 Feb 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

BPSC AEDO  Exam Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती की लिखित परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2026 में राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

BPSC Announces Exam Dates for Assistant Education Development Officer Recruitment
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

BPSC AEDO Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) पद के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों की योग्यता का मूल्यांकन वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी।

Trending Videos

तीन चरणों में होगी परीक्षा

परीक्षा का प्रथम चरण 14 और 15 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा। 14 अप्रैल को पहली बैठक में सामान्य भाषा और दूसरी बैठक में सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। 15 अप्रैल को सामान्य योग्यता (General Aptitude) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अलग-अलग तिथियों पर होंगे पेपर

द्वितीय चरण की परीक्षा 17 और 18 अप्रैल 2026 को तथा तृतीय चरण की परीक्षा 20 और 21 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन परीक्षा दो बैठकों में होगी। पहली बैठक सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी बैठक दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक।

परीक्षा का पूरा शेड्यूल

चरण परीक्षा तिथि प्रथम बैठक (10:00 AM - 12:00 PM) द्वितीय बैठक (02:30 PM - 04:30 PM)
प्रथम चरण 14.04.2026 (मंगलवार) सामान्य भाषा सामान्य अध्ययन
  15.04.2026 (बुधवार) सामान्य योग्यता (General Aptitude) -
द्वितीय चरण 17.04.2026 (शुक्रवार) सामान्य भाषा सामान्य अध्ययन
  18.04.2026 (शनिवार) सामान्य योग्यता (General Aptitude) -
तृतीय चरण 20.04.2026 (सोमवार) सामान्य भाषा सामान्य अध्ययन
  21.04.2026 (मंगलवार) सामान्य योग्यता (General Aptitude) -

विज्ञापन
विज्ञापन

समझें पूरी चयन प्रक्रिया  

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित एईडीओ 2026 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। उम्मीदवारों को वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र में उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। परीक्षा में भाषा विषय में पास होना अनिवार्य है, जबकि अन्य विषयों में योग्यता प्राप्त करनी होगी।

लिखित परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें अपनी शैक्षणिक योग्यता, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सा परीक्षण भी कराया जा सकता है। वर्तमान पैटर्न के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार (इंटरव्यू) का प्रावधान सामान्यतः नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed