NPCIL Apprentice: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में निकली अप्रेंटिस के 245 पदों पर भर्ती, इतना मिलेगा स्टाइपेंड
NPCIL RR Site Apprentice Vacancy: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान के रावतभाटा पर 245 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
NPCIL RR Site Apprentice Recruitment: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने 26 फरवरी 2026 को रावतभाटा, राजस्थान (RR) साइट पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने संबंधित ट्रेड में आईटीआई पाठ्यक्रम पूरा किया है, वे 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक एनपीसीआईएल की आधिकारिक करियर वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनपीसीआईएल में ट्रेड अप्रेंटिस के चयन की प्रक्रिया आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होगी।
अहम तिथियां
| आयोजन | तारीख |
|---|---|
| अधिसूचना/विज्ञापन जारी होने की तिथि | 26 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 26 फरवरी 2026 (10:00 बजे) |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 18 मार्च 2026 (16:00 बजे) |
| आयु और योग्यता के लिए कट-ऑफ तिथि | 18 मार्च 2026 |
आवेदन के लिए योग्यता
- फिटर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (Fitter) होना आवश्यक है।
- इलेक्ट्रीशियन पद हेतु इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई अनिवार्य है।
- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स में आईटीआई जरूरी है।
- कोपा (COPA) पद के लिए कोपा ट्रेड में आईटीआई आवश्यक है।
- टर्नर पद हेतु टर्नर ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।
- इंजीनियर (मशीनिस्ट) के लिए मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई अनिवार्य है।
- वेल्डर पद के लिए उम्मीदवार के पास वेल्डर ट्रेड में आईटीआई योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा
एनपीसीआईएल अप्रेंटिस पदों के लिए कट-ऑफ तिथि 18/3/2026 तक उम्मीदवार की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
कैसे होगा होगा चयन?
- मेरिट सूची तैयार करना: आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर प्रत्येक ट्रेड के लिए अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
- चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन उनकी मेरिट सूची में प्राप्त रैंक के अनुसार किया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन: चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें सभी मूल प्रमाण पत्र (शैक्षणिक, जाति, दिव्यांगता आदि) प्रस्तुत करने होंगे।
- चिकित्सा प्रमाण पत्र: उम्मीदवारों को पंजीकृत चिकित्सक द्वारा जारी चिकित्सा योग्यता प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।
- अंतिम चयन: अंतिम चयन दस्तावेजों के सफल सत्यापन तथा चिकित्सा मानकों को पूरा करने के बाद ही किया जाएगा।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड?
चयनित उम्मीदवारों को शिक्षुता अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार मासिक वजीफा प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण की अवधि 01 वर्ष होगी तथा उम्मीदवारों को प्रति माह 9,600 रुपये का वजीफा दिया जाएगा।