सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Civil Judge 2026 Application Process: Last Date 18 March

BPSC Civil Judge 2026: 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, फटाफट भरें फॉर्म

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 15 Mar 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

BPSC Civil Judge 2026 Registration: 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार जल्दी करें और समय रहते अपना फॉर्म जमा करें।

BPSC Civil Judge 2026 Application Process: Last Date 18 March
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

BPSC Civil Judge 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना आवश्यक है।

Trending Videos
 
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेणी पदों की कुल संख्या
अनारक्षित वर्ग 69
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 17
अनुसूचित जाति 28
अनुसूचित जनजाति 2
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग 36
पिछड़ा वर्ग 21
कुल 173
 

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आपको LLB (विधि स्नातक) होना चाहिए, जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से हो।
  • यह प्रमाण होना चाहिए कि आपके कॉलेज/विश्वविद्यालय को उस समय बार काउंसिल से मान्यता मिली हुई थी।
  • प्रमाण पत्र कॉलेज/विश्वविद्यालय के प्राचार्य या अधिकारी से होना चाहिए।

क्या है अनुभव की शर्तें?

  • आवेदन की तारीख तक आपको कम से कम 3 साल का वकील का अनुभव होना चाहिए।
  • अनुभव की गिनती आपके राज्य बार में नामांकन की तारीख से होगी।
  • प्रैक्टिस का प्रमाण पत्र या तो जिला के प्रधान न्यायाधीश से या ऐसे 10 साल के अनुभवी वकील से होना चाहिए, जिसे न्यायालय ने प्रमाणित किया हो।
  • उच्च न्यायालय या सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले उम्मीदवारों का प्रमाण ऐसे अनुभवी वकील से होना चाहिए।
  • विधि क्लर्क के रूप में किया गया काम भी अनुभव में गिना जाएगा।

ऐसे होगा चयन

बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के तहत चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। हर चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण के लिए योग्य होंगे। अंतिम चयन पूरी प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट के आधार पर तय किया जाएगा।

आवेदन पत्र में दी गई जानकारी सही और प्रमाणित होनी चाहिए। अगर आवेदन में कोई गलत, अधूरी या त्रुटिपूर्ण जानकारी होगी तो आपका फॉर्म रद्द किया जा सकता है।

BPSC Civil Judge 2026: कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें और अपने ईमेल व मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  • इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव सही-सही डालें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण पत्र  अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी जानकारी सही होने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म की कॉपी और भुगतान रसीद अपने पास सुरक्षित रखें।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed