सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NPCIL RR Site Apprentice Recruitment 2026 Last Date Tomorrow; Apply for 245 posts

NPCIL Apprentice: एनपीसीआईएल रावतभाटा में ITI वालों के लिए भर्ती; तुरंत करें आवेदन, कल अंतिम तिथि

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 17 Mar 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

NPCIL RR Site Apprentice 2026: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में आईटीआई वालों के लिए 245 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती चल रही है। पंजीकरण प्रक्रिया कल समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत नीचे विवरण पढ़कर आवेदन कर दें।
 

NPCIL RR Site Apprentice Recruitment 2026 Last Date Tomorrow; Apply for 245 posts
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, NPCIL - फोटो : X(@NpcilOfficial)
विज्ञापन

विस्तार

NPCIL RR Site Apprentice Recruitment: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) के रावतभाटा, राजस्थान (RR) साइट पर अप्रेंटिस पदों पर भर्ती चल रही है। संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। गौलतलब है कि पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, 18 मार्च 2026 है, इसलिए बिना समय गवांए तुरंत आवेदन कर दें।

Trending Videos

आवेदन के लिए योग्यता

  • फिटर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (Fitter) होना आवश्यक है।
  • इलेक्ट्रीशियन पद हेतु इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई अनिवार्य है।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स में आईटीआई जरूरी है।
  • कोपा (COPA) पद के लिए कोपा ट्रेड में आईटीआई आवश्यक है।
  • टर्नर पद हेतु टर्नर ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।
  • इंजीनियर (मशीनिस्ट) के लिए मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई अनिवार्य है।
  • वेल्डर पद के लिए उम्मीदवार के पास वेल्डर ट्रेड में आईटीआई योग्यता होनी चाहिए।
 

 

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित उम्मीदवारों को शिक्षुता अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार मासिक वजीफा प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण की अवधि 01 वर्ष होगी तथा उम्मीदवारों को प्रति माह 9,600 रुपये का वजीफा दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

एनपीसीआईएल अप्रेंटिस पदों के लिए कट-ऑफ तिथि 18/3/2026 तक उम्मीदवार की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे होगा होगा चयन?

  • मेरिट सूची तैयार करना: आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर प्रत्येक ट्रेड के लिए अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन उनकी मेरिट सूची में प्राप्त रैंक के अनुसार किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन: चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें सभी मूल प्रमाण पत्र (शैक्षणिक, जाति, दिव्यांगता आदि) प्रस्तुत करने होंगे।
  • चिकित्सा प्रमाण पत्र: उम्मीदवारों को पंजीकृत चिकित्सक द्वारा जारी चिकित्सा योग्यता प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।
  • अंतिम चयन: अंतिम चयन दस्तावेजों के सफल सत्यापन तथा चिकित्सा मानकों को पूरा करने के बाद ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed